फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 33 वर्षीय युवक व दो महिलाओं सहित तीन की मौत, 10 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी जिले में दिन प्रतिदिन भयंकर रूप ले रही है। सोमवार को जिले में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कुलां से एक 33 वर्षीय युवक भी शामिल है जोकि अग्रोहा मेडिकल अस्पताल में दाखिल था। इसके अलावा फतेहाबाद की 45 वर्षीय महिला हिसार के होली अस्पताल में दाखिल थी। उसे रविवार को दाखिल करवाया था और सोमवार को मौत हो गई। वहीं शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती सनियाना निवासी 78 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह कोरोना के चलते 1 अप्रैल से निजी अस्पताल में भर्ती थी। चिकित्सकों के मुताबिक वह मधुमेह व दमा रोग से भी पीड़ित थी। इसके अलावा करीब एक महीना पहले उसका पित्त की थैली का ऑपरेशन हुआ था। पिछले पांच दिन से जिले में मौतों का सिलसिला जारी है। रविवार को फतेहाबाद की 80 वर्षीय और टोहाना की 65 साल की महिला की मौत हुई थी। अप्रैल के भीतर अब तक 12 मौतें हो चुकी है। जिले में मौतों का कुल आंकड़ा 136 तक पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि जिले में बहुत सारे मरीज ठीक भी हुए हैं। कुल 5578 मरीजों में से 5067 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अब 375 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण को हल्के में नहीं लिया जा सकता। महामारी का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में ज्यादा सावधानी की जरूरत है। आमजन से अपील है कि सामाजिक दूरी बनाए रखें और मास्क की आदत डालें। कुछ सावधानियां बरत कर महामारी पर काबू पाया जा सकता है। -डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें