फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद ब्रांच नहर से शव बरामद, दोनों टांगें कटी मिलीं

Sun, 31 Aug 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शव को पहचान के लिए शवगृह में रखवाते अस्पताल कर्मी। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। गांव बिढई खेड़ा के पास फतेहाबाद ब्रांच नहर के पुल के नीचे से शुक्रवार देर शाम युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने सहारा रेस्क्यू टीम के सदस्य नवजोत सिंह को बुलाया। नवजोत ने टीम सदस्य मूल कुमार और रमनदीप की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने बताया कि शव करीब 25 साल के युवक है। शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़ चुका था। जब शव बाहर निकाला गया तो उसकी दोनों टांगें कटी मिलीं। शव का दाहिना हाथ पोलियो के कारण सूखा हुआ था जबकि दूसरे हाथ पर एल एस अक्षरों का टैटू बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें