फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाखड़ा नहर की पटरी पर पौने दो साल पहले फंदे पर लटका मिला था युवक का शव, अब नहर से बरामद हुआ बाइक

विज्ञापन
भाखड़ा नहर में मिली मोटरसाइकिल के साथ मृतक युवक के परिजन। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भूना। गांव गोरखपुर के पास भाखड़ा नहर की पटरी पर पौने दो साल पहले फंदे पर लटके मिले युवक का शुक्रवार को नहर से मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। जिस स्थान पर मृतक का शव फंदे पर लटका मिला था, बाइक उससे महज सौ फीट आगे नहर में मिली है। बाइक मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं, क्योंकि पुलिस ने 18 जुलाई 2019 इस केस को बंद कर दिया था। अब मृतक युवक के परिजन सोमवार को गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत देंगे। मृतक युवक के भाई सुरेश कुमार, महेंद्र सिंह, राजपाल, राजेश कुमार, सूरजमल व प्रेम कुमार ने सीआईए फतेहाबाद व भूना पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह व्यक्त किया और निष्पक्ष जांच न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या के मामले को आत्महत्या का रूप दिया : पिता
पुलिस स्टेशन के नजदीक वार्ड- 3 निवासी 40 वर्षीय कृष्ण कुमार किराना की दुकान चलाता था। कृष्ण के पितस बनवारीलाल ने बताया कि दुकान के चलते वह लाखों रुपये का लेन देन करता रहता था। चार अगस्त 2018 की देर शाम करीब 9 बजे कृष्ण कुमार अपने मोटरसाइकिल पर खैरी गांव की तरफ से चार लाख रुपये लेकर भूना आ रहा था। घटना से मात्र आधा घंटा पहले कृष्ण की उसकी पत्नी मीना देवी के साथ फोन पर बात हुई थी, जिसमें उसने बताया था कि वह गांव खैरी व भूना के बीच में पहुंच चुका है और जल्द ही घर आने वाला है। उसके पास करीब चार लाख रुपये हैं। परंतु जब देर रात्रि तक वह घर नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल फोन बंद आने लगा तो मीना ने परिजनों को अवगत करवाया। परिवार के कई सदस्य खैरी रोड पर कृष्ण की तलाश के लिए मौके पर भी गए थे। मगर पूरी रात कृष्ण कुमार का कहीं भी सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसके भाई सुरेश कुमार ने पुलिस में शिकायत देकर गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। परंतु जब तीन दिन बाद कृष्ण के मोबाइल फोन की लोकेशन मिली जो गोरखपुर भाखड़ा नहर के पास आ रही थी। परिवार के लोग मोबाइल फोन लोकेशन पर पहुंचे तो एक पेड़ पर कृष्ण कुमार का शव फंदे पर लटका था। पुलिस ने मृतक के भाई सुरेश कुमार के बयान पर पुलिस ने गुमशुदगी मामले में हत्या व शव को खुर्द बुर्द करने की आपराधिक धारा के तहत मामला दर्ज किया था। परंतु पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का होना पाया गया था। इसलिए पुलिस ने जांच प्रक्रिया के बाद 18 जुलाई 2019 में केस को बंद कर दिया था। परंतु शुक्रवार 21 फरवरी को भाखड़ा नहर में मिले मोटरसाइकिल के हालात ने मृतक कृष्ण के परिजनों के जख्म हरे कर दिए हैं, क्योंकि मोटरसाइकिल के चालू हालात में चाबी मिली है। बनवारी लाल ने बताया कि कृष्ण का शव जहां पेड़ पर लटका हुआ था। उससे सौ फुट आगे भाखड़ा नहर में मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। उन्होंने कृष्ण कुमार से लूट के बाद उसकी हत्या करके फंदे पर लटकाने की आशंका जाहिर की है।
यह कहते हैं एसएचओ
पुलिस स्टेशन भूना में एफआईआर नंबर 253 वर्ष 2018 में कृष्ण कुमार के भाई सुरेश कुमार ने गुमशुदगी मामला दर्ज करवाया था। शव मिलने के बाद हत्या व शव को खुर्द बुर्द करने की धाराएं जोड़ दी गई थीं। मगर सीआईए पुलिस की जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा हुआ था। इसलिए 18 जुलाई 2019 को कैंसिल कर दिया है। मोटरसाइकिल पहले बरामद नहीं हुआ था। शुक्रवार को गांव गोरखपुर के पास बाइक भाखड़ा नहर में मिली है। - भूप सिंह, कार्यवाहक एसएसओ, भूना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें