फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलघर की डिग्गी में मिला विवाहिता का शव, पति व सास सहित तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। गांव खासा पठाना में एक महिला का शव जलघर की डिग्गी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल जनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के भाई जयबीर सिंह की शिकायत पर पति सहित तीन ससुरालजनों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतका 28 वर्षीय मीना देवी के भाई जयबीर सिंह ने बताया कि मीना शुक्रवार से घर से लापता थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन के पति महावीर सिंह ने शराब के नशे में धुत होकर उसे बेरहमी से पीटा था। शनिवार की सुबह लोगों ने मीना देवी का शव जलघर की डिग्गी में पानी में पड़ा देखा। जिसकी सूचना गांव के सरपंच प्रतिनिधि राजेश कुमार को दी। उन्होंने पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस ने शव को जलघर की डिग्गी से बाहर निकाला तो उसकी पहचान मीना देवी पत्नी महावीर सिंह खासा पठाना के रूप में हुई। गांव जांडली कला से मृतका के मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मीना के भाई जयवीर ने आरोप लगाए है कि उसकी बहन की हत्या करके जलघर की डिग्गी में फेंका गया है। क्योंकि उसकी बहन के साथ कई महीनों से मारपीट का सिलसिला चला आ रहा था। जयवीर सिंह ने बताया कि पंचायती स्तर पर ससुराल जनों के लोगों को समझाने की भी कोशिश की गई। मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। उसकी बहन की हत्या पति महावीर सिंह व सास माया देवी तथा ननद गीता देवी ने मिलकर की है। पुलिस ने शव को पानी की डिग्गी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
10 साल पहले हुई थी शादी, 2 बच्चों की मां थी मृतका
जांडली कला निवासी मीना देवी की शादी 10 साल पहले गांव खासा पठाना के महावीर सिंह के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ वर्ष बाद ही ससुरालजन मीना को प्रताड़ित करने लगे थे। इस दौरान मीना देवी के दो बच्चे भी पैदा हुए हैं। जिनमें एक लड़का वक लड़की शामिल है। मीना की मृत्यु के बाद दोनों बच्चों का रोकर बुरा हाल बना हुआ है। इस संबंध में पुलिस जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया की मृतका के भाई जयबीर सिंह की शिकायत पर मीना की सास ननद व पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर चोटें मारे जाने की पुष्टि होती है तो मामला हत्या में तब्दील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें