फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घर में अकेली रह रहीं मां-बेटी के मिले शव, बदबू आई तो चला पता

Sat, 28 Jun 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शवो को अस्पताल में ले जाते हुए पुलिस। संवाद
विज्ञापन
टोहाना (फतेहाबाद)। अग्रसेन चौक स्थित एक घर में महिला सुरजीत कौर (98) और उनकी बेटी हरभजन कौर (60) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मां-बेटी के शव से दुर्गंध आने पर घटना के संबंध में आसपास के लोगों को जानकारी हुई। आशंका जताई गई है कि दोनों की मौत बीमारी के कारण हुई है। वहीं, पुलिस के मुताबिक मृतका की बेटी के आने के बाद ही दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन




शनिवार दोपहर करीब दो बजे कुछ लड़के घर के पास से निकल रहे थे। उन्हें मकान से दुर्गंध आई। इस पर उन्होंने इसकी सूचना समाजसेवी राजेंद्र बल्ली को दी। समाजसेवी ने बताया कि उन्हें बताया गया कि दो महिलाओं के एक घर में शव पड़े हैं। घर से दुर्गंध आ रही है। इस पर उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर से दोनों के शवों को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों के मुताबिक दोनों मां-बेटी पिछले करीब 60 वर्षों से इसी मकान में रह रही थीं। हरभजन कौर कैंसर से पीड़ित थीं। मृतका सुरजीत की तीन बेटी और एक बेटा था। महिला के पति और एक बेटी की कई साल पहले मृत्यु हो गई थी। बेटे बिल्लू की भी कई साल पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन




जांच अधिकारी पीएसआई उमेद सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में दोनों की मौत बीमारी की वजह से होने की आशंका है। शवों पर कोई चोट या जानवर के काटने के निशान नहीं मिले हैं। कैंसर पीड़ित बेटी की मौत दो दिन पहले होना प्रतीत हो रहा है, जबकि मां की मौत करीब 24 घंटे पहले होना लग रहा है। मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

पेंशन से होता था गुजारा



प्रदेश सरकार की ओर से महिला सुरजीत कौर (98) और उनकी बेटी हरभजन कौर को वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी। पेंशन से ही दोनों गुजारा कर रही थीं। मृतका के पति प्यार सिंह की मौत करीब 35 साल पहले, उसके बाद बेटी और करीब 15 साल पहले बेटे बिल्लू की मौत हुई थी। वहीं, शहर के वार्ड 18 निवासी रवीना नाम की लड़की भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची। उसने पुलिस के समक्ष दावा किया कि वह मृतका सुरजीत की पहले मृत बेटी की लड़की है, जिसे सुरजीत ने गोद लिया हुआ था। शादी के बाद वह शहर में ही रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें