फतेहाबाद। राजकीय प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण करते हुए डीडीपीओ अनूप सिंह। प्रशासन
फतेहाबाद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान विषय के तहत ग्राम पंचायत अहरवां में सफाई कर्मचारियों ने राजकीय प्राइमरी स्कूल में विशेष श्रमदान अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अनूप सिंह ने विद्यार्थियों व ग्रामीणों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही उन्होंने उपस्थितजनों से आह्वान किया कि वे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि गांव को एक आदर्श और स्वच्छ ग्राम पंचायत बनाया जा सके।
श्रमदान के उपरांत डीडीपीओ अनूप सिंह ने गांव अहरवां के राजकीय प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल में बच्चों के लिए बनने वाले मिड डे मील का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और पौष्टिकता की जांच की।