फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फील्ड में उतरे डीसी, सरकारी स्कूल में जांची मिड-डे मील की सामग्री और शिकायत पेटी

Wed, 11 Mar 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना के एक कार्यालय में रिकॉर्ड जांचते उपायुक्त। 
विज्ञापन
टोहाना/जाखल/कुलां। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती बुधवार को पूरे दिन फील्ड में नजर आए और टोहाना-जाखल क्षेत्र में कई जगहों पर औचक निरीक्षण किए। डॉ. भारती ने कुलां में सरकारी स्कूल और पीएचसी का निरीक्षण किया, जाखल में थाना का जायजा लिया और टोहाना में नए बस स्टैंड का भी अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम आकाश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीसी ने कुलां स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करते हुए मिड-डे मील सामग्री की गुणवत्ता की खुद गहनता से जांच की। उन्होंने विभिन्न कक्ष, कंप्यूटर लैब, स्टाफ रूम और प्राचार्य कक्ष का भी निरीक्षण किया। डॉ. भारती ने शिक्षकों से विद्यार्थियों की पढ़ाई और उपस्थिति के बारे में जानकारी ली और शिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया। स्कूल परिसर में स्वच्छ पेयजल, शिकायत पेटी और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीसी ने पीएचसी कुलां का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को अनुशासन, नियमित उपस्थिति और जरूरतमंदों तक मानवीय तरीके से सेवा पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जाखल थाने का दौरा करते हुए डॉ. भारती ने रिकॉर्ड रूम, मालखाना, क्राइम रजिस्टर, डाक रजिस्टर, चालान रसीद, सीएम विंडो शिकायत रजिस्टर और अटेंडेंस रजिस्टर की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उपायुक्त ने टोहाना बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण करते हुए बसों की समय सारिणी और यात्रियों के लिए उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने रोडवेज कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जन सुविधाओं की उपलब्धता पर ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें