फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: क्रॉप कटिंग के गड़बड़झाले में चार अधिकारियों सहित सात पर केस दर्ज, एसडीएम की जांच में मिले थे दोषी

Thu, 28 Apr 2022 03:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भूना

सार

कृषि विभाग के बीएओ कृष्ण कुमार, एडीओ उमेद सिंह जांडली खुर्द, सुपरवाइजर रामनिवास, एडीओ देवेंद्र पाल तथा बीमा कंपनी के कर्मचारी आदर्श कुमार व कुलदीप गिल तथा बिट्टू बेनीवाल के खिलाफ धारा 167, 465, 468, 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद जिले के भूना खंड के गांव जांडली कला में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खराब फसलों के सर्वे में गड़बड़ी का खुलासा होने पर डीसी प्रदीप कुमार के आदेश पर कृषि विभाग के चार अधिकारियों और बीमा कंपनी के तीन कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कृषि विभाग के खंड कृषि अधिकारी कृष्ण कुमार, कृषि विकास अधिकारी उमेद सिंह व देवेंद्र पाल, सुपरवाइजर रामनिवास के अलावा बीमा कंपनी के कर्मचारी आदर्श कुमार, कुलदीप गिल तथा बिट्टू बेनीवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होते ही खलबली मच गई है। 

विज्ञापन


गांव जांडली कला के किसान एवं निवर्तमान सरपंच ईश्वर सिंह, सुनील कुमार, सुरेश कुमार, रामफल, बलजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि 45/50 किसानों ने डीसी को लिखित शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि जांडली कला में वर्ष 2021 में बारिश से उनकी फसल खराब हो गई थी। खराब फसलों का कृषि विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया था।

किसानों ने बीमा कंपनी के साथ कृषि अधिकारियों द्वारा साठगांठ करके उनकी फसलों में बारिश से हुए 80 फीसदी नुकसान को 20 फीसदी दिखाने तथा क्रॉप कटिंग करने के आरोप लगाए थे। शिकायत के बाद डीसी ने एसडीएम को जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


एसडीएम की जांच रिपोर्ट में कृषि विभाग और बीमा कंपनी के कर्मचारी गड़बड़ी के दोषी मिले थे। किसानों का आरोप है कि बारिश से उनकी खराब हुई फसल का जो सर्वे किया था, उसमें उस समय 80 फीसदी नुकसान दिखाया गया था, लेकिन फतेहाबाद के कृषि विभाग के उपनिदेशक कार्यालय में उनके फार्म बदल दिए गए थे। नुकसान भी 20 फीसदी दर्ज करके उनके फर्जी हस्ताक्षर कर दिए गए थे। इस मामले में उपनिदेशक कार्यालय से भी गड़बड़ी के तार जुड़े हुए हैं।
 

भूना थाना में डीसी की शिकायत पर क्रॉप कटिंग और खराब फसलों के सर्वे में गड़बड़ी संबंधी मामले में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में कोई और भी दोषी मिलेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। - अजायब सिंह, डीएसपी, फतेहाबाद  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें