फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने होमगार्ड को पराली जलाते रंगे हाथों पकड़ा

विज्ञापन
गांव कानी खेड़ी के खेतों में पराली में आग लगाने वाले होमगार्ड को पुलिस कर्मियों के हवाले करते डीस - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भूना। धान की पराली में आग लगाने वाले लोगों की जांच के लिए शनिवार को खुद डीसी डॉक्टर धीरेन्द्र खड़गटा खेतों में पहुंच गए। इस दौरान डीसी ने दर्जनों खेतों में जाकर पराली में लगाई हुई आग को फायर बिग्रेड की गाड़ी की मदद से काबू किया। वहीं गांव कानीखेड़ी के पूर्व नंबरदार के बेटे एवं पुलिस विभाग में होमगार्ड को आग लगाते हुए डीसी ने रंगे हाथों काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

भूना में राजस्व विभाग और कृषि विभाग की आधा दर्जन से अधिक टीमें होने के बावजूद पराली में आग की रोकथाम नहीं हो पा रही थी और लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शनिवार को डीसी स्वयं निरीक्षण करने खेतों में पहुंच गए। डीसी के औचक निरीक्षण के बाद पराली प्रबंधन के लिए गठित टीमों में भी हड़कंप मच गया। डीसी ने कुलां रोड, ड़ूल्ट व टिब्बी तथा कानीखेड़ी के खेतों में पराली में आग लगी हुई मिली। जिसके बाद पराली प्रबंधन टीमों को डीसी ने कड़ी फटकार लगाई और मौके पर पहुंचकर उन पर काबू पाने के दिशा निर्देश दिए। लेकिन जब टीमों को डीसी के भूना एरिया के खेतों में आने की सूचना मिली तो फायर बिग्रेड की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए।
होमगार्ड की डीसी ने वीडियो भी बनाई
शनिवार को औचक निरीक्षण के दौरान डीसी ने टिब्बी जलघर के पीछे कानी खेड़ी के खेतों में धान की पराली में आग लगी दिखाई दी तो वह मौके पर जा पहुंचे। डीसी ने आग लगा रहे युवक की वीडियो बनानी शुरू कर दी। डीसी को देखकर युवक मौके से भागने लगा तो सुरक्षाकर्मी ने उसे काबू कर लिया। सूचना मिलते ही भूना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और होमगार्ड को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में कानी खेड़ी निवासी एवं होमगार्ड अनिल कुमार ने बताया कि वह अपने खेत में लगी हुई धान की पराली में आग को बुझाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान डीसी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पराली में आग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : डीसी
उपायुक्त डाक्टर धीरेन्द्र खड़गटा ने बताया कि पराली में आग लगाने से वातावरण दूषित होता है। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पराली से होने वाला धुआं बच्चों व आम लोगों के लिए खतरनाक है। जिससे आंखों में जलन व सांस लेने मे बड़ी दिक्कत आ रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस जांच कर रही है : आईओ
पुलिस जांच अधिकारी भूप सिंह ने बताया कि अनिल को डीसी के आदेश के बाद हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अनिल कुमार फिलहाल होमगार्ड की ड्यूटी पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें