फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने शिक्षक बनकर मेधावियों को दिए गुरुमंत्र, टॉपर्स बच्चों ने भी जमकर पूछे सवाल

विज्ञापन
फतेहाबाद के उपायुक्त कार्यालय के बैठक कक्ष में प्रथम पंक्ति में जिले के टॉपर्स बच्चे दाएं से अंक - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ मंगलवार दोपहर को दो घंटे के लिए एकाएक अध्यापक की भूमिका में आ गए और जिले के अव्वल रहे बच्चों को सफल जीवन जीने का फलसफा सिखा गए। उन्होंने बच्चों को गरुमंत्र देते हुए कहा कि उन्हें खुद से ही छोटी-छोटी जिद् करनी होगी तभी वो सफलता के लिए पर्याप्त प्रयास कर सकेंगे। मौका था ‘अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह का’। डीसी कार्यालय के बैठक कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ से मेधावी विद्यार्थियों ने खूब सवाल पूछे जिनके डीसी ने बखूबी एवं विस्तारपूर्वक जवाब दिए। जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

ये बच्चें हुए सम्मानित
अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बारहवीं के स्टेट टॉपर शारदा पब्लिक स्कूल के संयम भ्याना, द्वितीय स्थान पर भूना के न्यू सनराइज स्कूल की सिमरन, शारदा पब्लिक स्कूल के भारत कुमार, दसवीं की टॉपर्स बच्चियों में गांव गोरखपुर निवासी अंकिता सिवाच, भिरडाना के सिटी पब्लिक स्कूल की मुस्कान एवं टैगोर मॉडल स्कूल की सिमरन, द्वितीय स्थान पर रहे गाजूवाला स्कूल के रोहित, ढांड के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नेहा, जिले में तृतीय स्थान पर रहे जल्लोपुर आरोही स्कूल की हर्षदीप कौर, टैगोर मॉडल स्कूल की गुनगुन एवं ज्योति पब्लिक स्कूल लाहली की रितिका को डीसी और जिला शिक्षा अधिकारी ने सम्मानित किया।
यूं चले बच्चों के सवाल और डीसी के जवाब
अमर उजाला मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में मेधावी छात्राओं रितिका व नेहा ने डीसी से पूछा कि जब वो फ्रस्टेशन या डिप्रेशन महसूस करते हैं तो इससे कैसे पार पाते हैं। इस पर डीसी डॉ. बांगड़ ने उन्हें भगवत गीता का उदाहरण देते हुए कहा कि गीता के श्लोकों में जीवन का सार है और नियमित रूप से इसे पढ़ने पर आप डिप्रेशन का शिकार होने से बच सकेंगे। उन्होंने इस मौके पर भगवान कृष्ण व अर्जुन संवाद का उदाहरण भी दिया।
विज्ञापन

मेधावी छात्रा हर्षदीप कौर व राहुल ने डीसी की पढ़ाई को लेकर प्रश्र किए जिसके जवाब में उन्होंने बताया कि वो फिजिक्स में पीएचडी हैं और कुछ समय तक उन्होंने विश्वविद्यालय में अध्यापन भी किया है। जिले की दसवीं टॉपर रही मुस्कान ने उनसे सवाल किया कि उन्हें किस तरह की पुस्तकें पढ़नी पसंद हैं और क्या इसके लिए समय मिलता है। डीसी ने जवाब में बताया कि पहले वो अलग-अलग तरह की किताबें पढ़ते रहते थे लेकिन अब काम की व्यस्तता के चलते वो अलग-अलग पॉलिसीज व लॉ से जुड़ी किताबें ही अधिक पढ़ते हैं। हालांकि पिछले दिनों प्रोबिल्टीज एवं हॉटेंड बुक अवश्य पढ़ी है।
जिले के टॉपर्स बच्चों को डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने कहा कि बच्चों को टिप्स देते हुए कहा कि बच्चों को सफलता के लिए एकाग्रचित होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखना होगा। रास्ते की परेशानियों व बाधाओं से विचलित हुए बिना उन्हें आगे बढ़ते जाना होगा। तभी वो अपनी मंजिल पर पहुंच सकेंगे। इस मौके पर डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने अमर उजाला की इस पहल को सराहते हुए कहा कि इससे बच्चों में आगे बढ़ने का और हौसला मिलता है और परिवार को भी अपने बच्चों पर और अधिक गर्व होता है। उन्होंने इस मुहिम की सराहना करते हुए हमेशा इस तरह के कार्यक्रमों का हिस्सा बनने की उम्मीद जताई। इस मौके पर सिटी मॉडल स्कूल भिरडाना के प्राचार्य सतीश बिश्रोई, टैगोर मॉडल स्कूल के संचालक शैलेन भास्कर, शारदा पब्लिक स्कूल के संचालक डॉ. हरदीप भ्याना एवं मेधावी विद्यार्थियों के परिजन व स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें