फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दौलतपुर के सज्जन पहलवान ने जीता केसरी कुश्ती का खिताब

Sat, 07 Jun 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में कुमार केसरी विजेता सज्जन पहलवान को सम्मानित करते हुए।स्त्रोत : सज्जन पहलवान
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिलास्तरीय फ्री स्टाइल केसरी कुश्ती प्रतियोगिता में गांव दौलतपुर के सज्जन ने प्रतिद्वंदी पहलवानों को पटखनी देते हुए कुमार केसरी का खिताब जीत लिया। सज्जन अब 10 से 13 जून को पंचकूला में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि भोडियाखेड़ा खेल स्टेडियम में 5 और 6 जून को खेल विभाग द्वारा जिलास्तरीय फ्री स्टाइल कुमार और केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में जिलेभर के पहलवानों ने भाग लिया और अपने दमखम का प्रदर्शन किया। गांव दौलतपुर निवासी सज्जन ने प्रतियोगिता के 74 से 125 किलो भारत वर्ग में भाग लेते हुए केसरी का खिताब जीता।
सज्जन ने इस जीत का श्रेय कोच अनिल कुमार को दिया। सज्जन ने बताया कि वह भोडियाखेड़ा खेल स्टेडियम में कोच अनिल के पास पिछले काफी समय से प्रैक्टिस कर रहा है। इसी की बदौलत उसने यह खिताब जीता है। इस जीत पर डीएसओ विष्णु, कोच अनिल कुमार, पिन्नी कोच, राहुल कोच फतेहाबाद, संदीप कोच भोड़ियाखेड़ा, मुकेश कोच, प्रहलाद कोच आदि ने सज्जन को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें