फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बेटियां बन रहीं प्रकृति की रक्षक, रोपे पौधे

Thu, 06 Aug 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। बोधिधर्मा स्पोर्ट्स अकादमी में पर्यावरण को लेकर ​खिलाड़ियों को जागरुक करते डीएसपी। प्
विज्ञापन
फतेहाबाद। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बोधिधर्मा स्पोर्ट्स अकादमी की 15 प्रतिभाशाली खिलाड़ी बेटियों ने सीनियर मॉडल स्कूल प्रांगण में पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। जिंदगी संस्था के एक बेटी-एक पौधा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में डीएसपी संजय बिश्नोई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में उपलब्धि हासिल कर चुकी बेटियों ने पौधे लगाए। जिंदगी संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह, राष्ट्रीय वुशु कोच प्रदीप सिंह, दिनेश भोभिया, स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान नीरज शर्मा, प्राचार्य सीताराम बिश्नोई, संस्था सदस्य रविन्द्र सैनी, अनिल चौधरी और राजेश भांभू ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
डीएसपी संजय बिश्नोई ने कहा कि बेटियां परिवार के साथ समाज का भी गौरव होती हैं। उन्हें पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक पहल है। जिंदगी संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह ने बताया कि 1 अगस्त से शुरू हुए अभियान के पहले सप्ताह में करीब 150 पौधे लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अकादमी संचालक राकेश कोच, सज्जन भोभिया, राकेश कायत, सुखबीर भोभिया, राकेश तंवर, विकास और बलराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया ताकि आने वाली पीढ़ी को साफ हवा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें