फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की लव-मैरिज से आहत पिता ने नहर में कार गिरा की आत्महत्या, पत्नी व दस साल के बेटे की भी मौत

विज्ञापन
गांव रोझांवाली के पास नहर से गाड़ी निकालते हुए और गाड़ी में मौजूद मृतकों के शव। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया/फतेहाबाद। इकलौती बेटी द्वारा लव मैरिज करने से आहत होकर पिता ने परिवार सहित नहर में गाड़ी को गिराकर आत्महत्या कर ली। घटना रतिया के गांव रोझांवाली के पास की है। मृतक की पहचान रतिया के कार डीलर निरंजन दास (48), उनकी पत्नी नीलम (43) एवं बेटे हर्ष (10) के रूप में हुई है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। सोमवार दोपहर को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर मृतकों के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई नरेश कुमार ने रतिया पुलिस को शिकायत देकर मृतक की बेटी रजनी, उसके पति एवं ससुरालियों के खिलाफ निरंजन दास व उसके परिवार को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज करने की शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रतिया पुलिस को दी शिकायत में मृतक निरंजन दास के भाई नरेश कुमार ने बताया कि उसके भाई निरंजन की बेटी रजनी ने एक माह पहले पड़ोस में रहने वाले बलवंत के बेटे ओम उर्फ भोलू से चंडीगढ़ में शादी कर ली। नरेश कुमार का आरोप है कि शादी के बाद से निरंजन को बेटी का पति व ससुरालजन ताने दे रहे थे जिसके बाद से वह परेशान चल रहा था। इसके अलावा वह अपने काम में मंदी के कारण से भी मानसिक परेशान झेल रहा था।
नरेश कुमार ने बताया कि वह रविवार रात अपने भाई के घर गया तो दरवाजे खुले हुए थे और घर में कोई नहीं था। जिसके कारण उसका माथा ठनका। गाड़ी भी नहीं खड़ी थी जिसके बाद उन्होंने अपने परिजनों के साथ मिलकर आसपास निरंजन व उसके परिवार की तलाश शुरू कर दी। सोमवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि गांव रोझांवाली के पास नहर के किनारे गाड़ी के टायरों के निशान मिले हैं। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद गोताखोरों को जब नहर में उतारा गया तो उन्होंने पुष्टि कर दी कि अंदर एक गाड़ी है। जिसके बाद क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया तो गाड़ी उसके भाई निरंजन की थी और गाड़ी के अंदर ही निरंजन, उसकी पत्नी नीलम व बेटे हर्ष के शव भी पड़े थे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने फिलहाल किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया था और पुलिस जांच जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें