फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो माह बाद पहुंची डीएपी खाद लेने के लिए बारिश में भी डटे रहे किसान

Thu, 26 Jun 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के इफको खाद केंद्र के बाहर डीएपी खाद लेने के ​लिए धक्का मुक्की करते किसान। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में पिछले दो माह से डीएपी खाद की कमी चल रही है। वीरवार को भट्टू कलां रेलवे स्टेशन पर डीएपी खाद का रैक लगने की सूचना पाकर इफ्को खाद केंद्र के बाहर मूसलाधार बारिश में भी किसान टोकन लेने के लिए कतार में लगे रहे।
विज्ञापन

घंटेभर लाइन में लगने के बाद भी कुछ किसान खाली हाथ घर लौटे। हालांकि जिले के केंद्रों पर पहुंची खाद का आंकड़ा अभी तक नहीं मिल पाया है। फतेहाबाद के इफ्को खाद केंद्र पर करीब 2000 बैग डीएपी खाद पहुंची है। प्रति किसान 6 बैग डीएपी खाद वितरित किए गए हैं। बता दें कि जिले में खरीफ की फसलों की बिजाई व रोपाई का काम जारी है।
इस कारण किसानों को डीएपी खाद की आवश्यकता हो रही है। सरकारी दुकानों पर डीएपी खाद समय से नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में किसानों को निजी दुकानदार से डीएपी खाद के प्रति बैग पर 800 से लेकर 1000 रुपये तक का अतिरिक्त सामान खरीदना पड़ रहा है। अब केंद्रों पर खाद पहुंचने से कुछ दिनों तक किसानों को इसकी पूर्ति पूरी होगी।
विज्ञापन

बारिश के बाद नरमे की फसल में है खाद की जरूरत : जिले के करीब 90 हजार एकड़ में नरमे की फसल की बिजाई हुई है। बारिश के बाद नरमे की फसल में डीएपी खाद की आवश्यकता होगी। यदि अगले कुछ दिनों में डीएपी खाद का और रैक नहीं लगता है तो इससे नरमे की खेती करने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
-

मैं वीरवार को सुबह 6 बजे से खाद पहुंचने की सूचना पाकर फतेहाबाद के इफ्को खाद केंद्र पर पहुंचा हुं। मुझे फिलहाल 6 बैग डीएपी खाद की आवश्यकता थी। जो कि मुझे मिल चुकी है।

-सतबीर, किसान।

-

धान की रोपाई के लिए 10 बैग डीएपी खाद की आवश्यकता थी। वीरवार को मुझे 6 बैग डीएपी खाद प्राप्त हाे चुकी है। निजी दुकान पर खाद लेने पहुंचा तो प्रति बैग पर 900 रुपये का सामान खरीदने की शर्त रखी।

-हरीश किसान।

-

धान की रोपाई और नरमे की फसल के लिए 8 बैग डीएपी खाद की आवश्यकता है। मुझे 6 बैग डीएपी खाद मिली है। इससे मेरा एक बार काम चल जाएगा। अभी दो बैग और डीएपी खाद के चाहिए।

-बंसीलाल, किसान।

:: जिले के लगभग सभी केंद्रों पर डीएपी खाद का स्टॉक पहुंच चुका है। भट्टू कलां रेलवे स्टेशन पर डीएपी खाद का रैक आया है। इसमें से जिले को कितनी खाद मिलती है। इसके बारे में अभी तक काेई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


-संदीप, मैनेजर, इफ्को खाद केंद्र, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें