फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: केंद्र पर 20 दिन बाद पहुंची डीएपी खाद, एक किसान को मिले 4 बैग

Tue, 19 Aug 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के खाद केंद्र के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते किसान। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के इफको केंद्र पर सोमवार शाम को 1400 बैग डीएपी खाद का रैक पहुंचा, इसका मंगलवार सुबह वितरण शुरू किया गया। वहीं खाद आने की सूचना मिलने पर क्षेत्र के किसान सुबह 6 बजे से ही लाइनों में लगने शुरू हो गए। भीड़ को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन


इफको केंद्र पर सोमवार शाम को दो गाड़ियों में 1400 बैग डीएपी खाद पहुंची। खाद पहुंचते ही किसान कार्यालय के बाहर पहुंच गए। खाद केंद्र के कर्मचारियों ने किसानों के टोकन नंबर लगा दिए। जिसके बाद मंगलवार को खाद का वितरण शुरू किया गया। प्रत्येक किसान को चार-चार बैग डीएपी खाद दी गई। इससे 350 किसानों को खाद प्राप्त हो सकी है। वहीं कुछ किसान बिना खाद प्राप्त किए ही घर लौटे।

केंद्र पर पहुंचे किसान राजकुमार, राकेश, विनोद, जयसिंह दलीप आदि ने बताया कि खाद के बैग कम आए हैं। इससे खाद की पूर्ति पूरी नहीं हो पाई है। अभी तक किसान धान और नरमा की फसलों में ही डीएपी खाद की पूर्ति नहीं कर पाए हैं। वहीं अब 15 दिनों के बाद आलू की फसल की बुवाई का काम शुरू हो जाएगा, जिसके लिए प्रति एकड़ तीन बैग डीएपी खाद की आवश्यकता होगी। सरकार को जल्द खाद की पूर्ति पूरी करनी चाहिए।
विज्ञापन


-

मुझे 20 बैग डीएपी खाद की आवश्यकता है लेकिन उपलब्ध 4 ही हो सके हैं। करीब 20 दिन पहले केंद्र पर खाद लेने पहुंचा था, जिस दौरान मेरी बारी आने से पहले ही खाद खत्म हो गई।

-राजकुमार, किसान गांव जांडली कलां।

-

नरमे की फसल में छिड़काव के लिए 10 बैग डीएपी खाद की आवश्यकता है लेकिन 4 ही मिल सके हैं। इससे खाद की पूर्ति पूरी नहीं हो सकी है। अभी 6 बैग डीएपी की और जरूरत हैं।

-राकेश, किसान गांव जांडली कलां।

-

आलू की फसल की बिजाई का काम 15 दिनों के बाद शुरू हो जाएगा। इसके लिए डीएपी खाद की आवश्यकता है, लेकिन मुझे फिलहाल चार ही बैग डीएपी खाद मिल सकी है।

-भूपेंद्र, किसान, गांव माजरा।

-

अभी तक नरमे की फसल में ही खाद की पूर्ति पूरी नहीं हो सकी। ऐसे में फसल विकसित नहीं हो पाई है। सरकार को जल्द सभी केंद्रों पर खाद की पूर्ति पूरी करवानी चाहिए।
विज्ञापन


-कुलविंद्र, किसान, गांव माजरा।

:: इफको केंद्र पर 1400 बैग डीएपी खाद पहुंची है। जिसका वितरण सभी किसानों में सामान तौर किया गया है। उम्मीद है जल्द ही खाद और पहुंचेगा।

-संदीप, श्योराण, इफको फील्ड मैनेजर, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें