फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सरकारी बिक्री केंद्रों पर 6 माह नहीं पहुंची डीएपी

Mon, 16 Jun 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
इफको खाद केंद्र पहुंची यूरिया खाद की खरीदारी करते किसान। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में 15 जून से धान की रोपाई का काम शुरू हो चुका है। धान की रोपाई के लिए किसानों को डीएपी और एनपीके खाद की आवश्यकता है। लेकिन सरकारी खाद केंद्रों पर खाद उपलब्ध नहीं होने से किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

फतेहाबाद के कृभको खाद केंद्र पर पिछले 6 माह से व इफको खाद केंद्र पर 3 से अधिक समय से डीएपी खाद नहीं पहुंच पाई। खाद की कमी के चलते किसानों को परेशानी हो रही है। वहीं निजी दुकानदार डीएपी खाद के साथ किसानों को अन्य सामग्री खरीदने को मजबूर कर रहे हैं। इससे किसानों ने प्रशासन से डीएपी खाद उपलब्ध करवाने की मांग की है।
जिले में धान की फसल की खेती करीब 3 लाख 15 हजार एकड़ पर की जाती है। धान की रोपाई के लिए प्रति एकड़ एक बैग डीएपी खाद की आवश्यकता होती है। ऐसे में जिले में 18500 टन डीएपी खाद की आवश्यकता है, जिसमें से मात्र 5500 बैग ही डीएपी खाद पहुंच पाई है। हालांकि निजी दुकानदारों के पास डीएपी खाद उपलब्ध है।
विज्ञापन

निजी दुकानदार एक बैग पर किसानों से 1600 रुपये वसूल रहे हैं। जबकि डीएपी खाद की कीमत प्रति बैग 1350 रुपये है। इससे किसानों को 250 रुपये प्रति बैग आर्थिक नुकसान सहना पड़ रहा है। वहीं दुकानदार किसानाें को खाद के साथ अन्य सामान खरीदने पर मजबूर कर रहे हैं।
-
सोमवार को पहुंची यूरिया खाद
जिले में यूरिया की कुल मांग 68,500 टन है, जिसमें से 39,000 टन खाद ही पहुंच सकी है। सोमवार को फतेहाबाद के इफको खाद केंद्र पर यूरिया खाद की खरीदारी करने के लिए किसानों लाइन लगी। धान की रोपाई के कुछ समय व नरमा की फसल में बारिश के बाद खाद की आवश्यकता होती है।
-
जिले में खाद की कुल मांग ( आंकड़े टन में )
खाद-मांग-आपूर्ति
डीएपी-18500-5500
यूरिया-68500-39000
एनपीके-1500-3120
एसएसपी-3000-6100
एमओपी-4700-2400
:: सरकारी खाद केंद्रों पर फिलहाल डीएपी नहीं उपलब्ध नहीं है। ऐसे में किसान डीएपी के स्थान पर एनपीके और टीएसपी खाद का प्रयोग कर सकते हैं। जमीन की उर्वरता शक्ति को बनाए रखने के लिए फास्फोरस की आवश्यकता होती है जो कि एनपीके और टीएसपी में मौजूद है।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश सिहाग, उपनिदेशक कृषि एवं कल्याण विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें