फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डीएपी पहुंची पर तकनीकी खराबी से वितरण अटका

Mon, 05 Oct 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की ​शिवालय मार्केट में ​स्थित इफको खाद केंद्र पर डीएपी खाद लेने पहुंचे किसान। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की विभिन्न सहकारी समितियां और खाद केंद्रों पर डीएपी खाद पहुंच चुकी है लेकिन तकनीकी खराबी के कारण पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनों के पासवर्ड नहीं मिलने से कई सहकारी समितियों में पिछले चार दिनों से खाद का वितरण शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

खाद पहुंचने के बावजूद किसान सहकारी समितियों के बाहर खड़े होकर वितरण शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी ओर इफको खाद केंद्र पर पहुंची 750 बैग डीएपी का वितरण शुरू कर दिया गया है। खाद लेने पहुंचे किसान ईश्वर सिंह, ज्ञानचंद, राकेश कुमार और सुशील कुमार ने बताया कि डीएपी खाद की जरूरत को देखते हुए वे कई दिनों से सहकारी समिति के चक्कर लगा रहे हैं।
अब जब खाद की खेप पहुंच गई है तो तकनीकी समस्या के चलते वितरण नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह किसान सुबह से ही सहकारी समिति के बाहर पहुंच जाते हैं और घंटों इंतजार करने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रही। किसानों ने जल्द से जल्द पीओएस मशीन की तकनीकी समस्या दूर कर खाद वितरण शुरू करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

-
कहां कितनी पहुंची खाद
जिले में इस बार विभिन्न स्थानों पर डीएपी खाद के रैक पहुंचाए गए हैं। फतेहाबाद में 1000 बैग, भट्टूकलां में 1350 बैग, जांडवाला बागड़ में 500 बैग, किरढ़ान में 800 बैग, बड़ोपल में 700 बैग, जल्लोपुर में 700 बैग, रतनगढ़ में 700 बैग, नागपुर में 500 बैग, रतिया में 700 बैग और गोरखपुर में 700 बैग डीएपी पहुंची है।

इफको ने शुरू किया खाद का वितरण
वहीं, इफको खाद केंद्र पर पहुंची डीएपी की 750 बैग की खेप का वितरण शुरू कर दिया गया है। प्रत्येक किसान को 5 बैग दिए गए हैं। इससे 150 किसानों को खाद मिलेगी। इससे खाद की कमी से जूझ रहे किसानों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि रबी सीजन में डीएपी की मांग अधिक रहती है और समय पर खाद नहीं मिलने से फसल की बुवाई प्रभावित होने की आशंका रहती है।

:: पीओसी मशीन तकनीकी समस्या से सहकारी समितियों में पहुंच चुकी डीएपी का वितरण शुरू नहीं हो सका। जैसे तकनीकी खराबी दूर होगी, खाद का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
- विनोद कुमार, अकाउटेंट, सहकारी समिति, फतेहाबाद।

शहर की शिवालय मार्केट में स्थित इफको खाद केंद्र पर डीएपी खाद लेने पहुंचे किसान। संवाद

शहर की शिवालय मार्केट में स्थित इफको खाद केंद्र पर डीएपी खाद लेने पहुंचे किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें