फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने मचाई धूम

Mon, 01 Feb 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मदर टेरेसा कान्वेंट स्कूल द्वारा कलर ऑफ लाइफ 2016 के तहत वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत देश के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिली। समारोह में जिला पुलिस कप्तान ओपी नरवाल ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। अध्यक्षता सीजेएम सुनील जिंदल ने की।
विज्ञापन


बतौर विशिष्ट अतिथि एएसपी गंगा राम पूनिया, जैन सभा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष घीसा राम जैन, मार्केट कमेटी सचिव अमित रोहिला ने शिरकत की। एसपी नरवाल ने कहा कि ग्रामीण आंचल में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को हर क्षेत्र में प्रतिभाशाली बनाने का गौरव मदर टेरेसा स्कूल की प्रबंधक समिति कर रही हैं वे बधाई के पात्र हैं।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का कार्यक्रम भी भाव-विभोर कर गया। आज हमारे युवाओं को जो देश की रीढ़ की हड्डी हैं, उन्हें नशे से बचाने की जरूरत है। यह मुहिम फतेहाबाद में जबरदस्त चल रही है, उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग इस मुहिम में शामिल होकर हर गांव व शहर को नशा मुक्त बनाने का कार्य करें।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीजेएम ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कला का हुनर देकर स्कूल जो कार्य कर रहा है, वह अपने आप में एक मिसाल है। प्राचार्य एसके मिश्रा ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्कूल निदेशक गोविंद गोयल ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी पुण्य तिथि पर संबोधत करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया।

समारोह में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दीं। विद्यालय के लगभग सभी विद्यार्थियों ने प्रतिभा, अदाकारी व नृत्य व अभिनय क्षमता से दर्शकों को दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई, उसके बाद भारतीय त्यौहारों पर आधारित अनेक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

जिसमें पंजाब का लोहड़ी पर्व पर आयोजित गिद्धा व भंगड़ा, नगालैंड में मनाई जाने वाली बैसाखी, नवरात्रों के दौरान गुजरात का गरबा, बंगाल की दुर्गा पूजा, महाराष्ट्र की गुडी पडवा व गणेश उत्सव, ईद पर कव्वाली, हरियाणा दिवस पर हरियाणवी लोक नृत्य, होली, देश भक्ति के जज्बे से लबालब झांकियां व मोनो एक्टिंग शामिल रहे।

वहीं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देने वाला नाटक, बाल नौनिहाल द्वारा दी गई क्रिसमस व हैप्पी न्यू ईयर की प्रस्तुति मनमोहक रही। स्कूल निदेशक गोविंद गोयल ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें