फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ ज्ञान यज्ञ महोत्सव शुरू

Sat, 27 Feb 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भूना (फतेहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा राणाधीर सेवा समिति के तत्वावधान में मंदिर के प्रांगण में 9 दिवसीय शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ अमृत कलश शोभायात्रा के साथ किया गया। कलश शोभायात्रा में 350 महिलाओं व श्रद्धालुओं ने मंदिर से कलश को उठाकर हिसार रोड, अनाज मंडी, उकलाना रोड, नया बाजार, पुराना बाजार होते हुए पुन: बाबा राणाधीर मंदिर में पहुंचे।
विज्ञापन


यहां दो बजे से शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आरंभ हुआ, जिसमें महामंडलेश्वर माता करुणागिरी जी महाराज ने अपने मुखारविंद से पवित्र शिव महापुराण कथा का श्रद्धालुओं को विस्तार से प्रवचन दिए। माता करुणागिरी ने कहा कि समाज में लोगों को अच्छे कर्म करने चाहिए तभी मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है।

उन्होंने पहले दिन शिव महापुराण का गुणगान किया। इस मौके पर समिति के प्रधान ओमप्राकाश धारनिया, अनिल सोनी, मास्टर मंगल राम, प्रो. विरेंद्र शर्मा, प्रो. हरविंद्र बागड़ी, राजु गिरधर, आलोक बसंल, अमित लीखा, नंद लाल कंबोज, रमेश बंसल, घनश्याम सिंगला, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें