फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रक्षाबंधन पर उमड़ी भीड़, निजी बस संचालकों ने किराया वसूला

Thu, 27 Aug 2026 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टूकलां में बस में यात्रियों की भीड़ संवाद
विज्ञापन
भट्टूकलां। रक्षाबंधन पर वीरवार दोपहर 12 बजे के बाद हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा शुरू होते ही भीड़ बढ़ गई। महिलाओं और 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को निशुल्क सफर की सुविधा मिली, जबकि निजी बसों में महिलाओं से किराया लिया गया।
विज्ञापन

दोपहर बाद भट्टूकलां बस स्टैंड पर पहुंचने वाली रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई। कई बसें ठसाठस भरी नजर आईं। भीड़ अधिक होने के कारण महिलाओं समेत अन्य यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। कुछ यात्री बसों की खिड़कियों के पास खड़े होकर भी यात्रा करते दिखाई दिए।
हिसार से भट्टूकलां पहुंची निजी बस की यात्री कृष्णा ने बताया कि उसने हिसार से भट्टूकलां तक सफर किया। निजी बस के परिचालक ने उसका टिकट काटा और उसे मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं मिली।
विज्ञापन

भट्टूकलां बस अड्डा इंचार्ज अमरनाथ ने बताया कि हरियाणा रोडवेज की बसों में महिलाओं और 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। राजस्थान की निजी बसों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि हरियाणा रोडवेज की सभी बसें निर्धारित रूटों पर संचालित की जा रही हैं। भट्टूकलां में यात्रियों की भीड़ के बावजूद कोई अतिरिक्त बस नहीं लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें