फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया के लिए केंद्रों पर लग रही भीड़

विज्ञापन
फतेहाबाद इफको केंद्र पर यूरिया खाद को लेकर लगी किसानों की भीड़। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में किसानों को यूरिया खाद के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। लंबी-लंबी लाइन बिक्री केंद्रों के बाहर लग रही है। मंगलवार को भी यूरिया खाद मिलने की सूचना पाकर भारी संख्या में किसान शिवालय मार्केट स्थित इफको सेवा केंद्र पर पहुंच गए। भीड़ बढ़ने के कारण मौके पर तीन पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई। किसानों को यूरिया खाद के लिए काफी इंतजार भी करना पड़ा। किसानों को करीब चार घंटे इंतजार करने के बाद यूरिया मिली। किसानों की संख्या ज्यादा होने के कारण प्रत्येक किसान को सिर्फ तीन बैग यूरिया ही मिल पाए। कुछ किसानों ने इसका विरोध भी किया।
विज्ञापन

हिसार के रैक से मिले एक हजार बैग
कर्मचारियों के अनुसार मंगलवार को फतेहाबाद में पहुंची यूरिया खाद हिसार के कोटे से मिली है। इफको के कर्मचारी ने बताया कि हिसार के लिए रैक लगा था, जिसमें से फतेहाबाद को एक हजार बैग उपलब्ध करवाए गए हैं। सभी बैग किसानों में बांट दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें