फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रात में जल रहे फसल अवशेष, तकनीकी निगरानी पकड़ने में नाकाम

Tue, 10 Nov 2026 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टू खंड में धान की कटाई के बाद जलाए जा रहे फसल अवशेष, जिसकी कृ​​षि विभाग को नहीं मिली लोकेशन।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में धान की कटाई के बाद खेतों में बचे फसल अवशेष रात के अंधेरे में जलाए जा रहे हैं। भट्टू क्षेत्र के कई गांवों में शाम के समय खेतों से आग की लपटें और धुआं उठ रहा है। इसके बावजूद कृषि विभाग की तकनीकी निगरानी टीमें आग लगने वाली जगहों की सही लोकेशन नहीं पकड़ पा रही हैं।
विज्ञापन

गेहूं की बिजाई में देरी और समय पर पराली की गांठें बनाने वाली मशीनें उपलब्ध नहीं होने के कारण कुछ किसान फसल अवशेष जला रहे हैं। हालांकि पिछले छह साल में पराली जलाने की घटनाओं में करीब 98 फीसदी तक कमी दर्ज की गई है।
इस साल निगरानी के लिए ड्रोन, हरसेक और डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाया गया है। इसके बावजूद आग की घटनाओं का पता लगाने में परेशानी आ रही है। वर्ष 2026 में अब तक जिले में कुल 11 लोकेशन सामने आई हैं। इनमें छह स्थानों पर आग लगने की पुष्टि हुई जबकि पांच लोकेशन गलत पाई गईं।
विज्ञापन

फसल अवशेष जलाने के छह मामलों में संबंधित किसानों पर कुल 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। रात के समय आग लगाए जाने से निगरानी व्यवस्था के सामने चुनौती बनी हुई है।

फसल अवशेष जलाने के मामलों में आई कमी
कृषि विभाग उपनिदेशक, डॉ. विनोद फोगाट ने बताया कि वर्ष 2020 में जिले में फसल अवशेष जलाने के 523 मामले सामने आए थे। वर्ष 2021 में इनकी संख्या बढ़कर 938 हो गई। इसके बाद लगातार गिरावट दर्ज की गई। वर्ष 2022 में 555, 2023 में 351, 2024 में 93 और 2025 में 59 मामले सामने आए। वहीं, वर्ष 2026 में अब तक केवल 11 लोकेशन मिली हैं। छह साल पहले की तुलना में 98 फीसदी तक गिरावट आई है।

इन स्थानों पर मिली लोकेशन
इस बार कृषि विभाग की तकनीकी टीम को मिली लोकेशन में गांव दमकौरा, जाखल, नांगल, समैन, ढाबी कलां, मुंदलिया, चंदड़कलां, दीवाना, कन्हड़ी, साधनवास और जमालपुर शेखां शामिल हैं। इनमें जाखल और मुंदलिया की लोकेशन पंजाब राज्य की मिली हैं जबकि चंदड़कलां, कन्हड़ी और दीवाना में आग एक्सीडेंटल पाई गई। शेष स्थानों पर कृषि विभाग ने जांच के बाद फसल अवशेष जलाएं जाने की पुष्टि की है।

समय पर नहीं मिल रही पराली बनाने की गांठें
रात के समय खेतों में आग लगाने की घटनाओं के कारण निगरानी टीम के सामने चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है। कई बार आग की लोकेशन का पता लगाने में देरी होती है तो कई बार लोकेशन गलत पाई जाती है। वहीं, किसान गेहूं की बिजाई के लिए खेत खाली करने की जल्दी में हैं। पराली की गांठें बनाने वाली मशीनें समय पर नहीं मिलने से भी परेशानी बढ़ रही है।
-
:: कृषि विभाग की टीम डिजिटल तकनीक से फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर निगरानी कर रही है। जैसे ही लोकेशन मिलती है कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

- डॉ. राजपाल, तकनीकी सहायक कृषि एवं कल्याण विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें