पुलिस आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। आरोपी सोनू
उर्फ बच्ची व अमरजीत को पुलिस ने सोमवार देर रात्रि को भूना से गिरफ्तार
किया जिनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस एवं मोटर साइकिल
बरामद किया है।
आरोपी बदमाश सोनू उर्फ बच्ची पर भूना, टोहाना,
सिरसा व रतिया तथा अन्य जिलों में दर्जनों लूटपाट, डकैती, चोरी, जान से
मारने की धमकी तथा फिरौती के कई मामले दर्ज हैं।
खाली फायर करना चाहते थे बदमाश
पवन
कुमार शिव कुमार क्लॉथ मर्चेंट भूना की दुकान पर शनिवार को दिन दिहाडे़
गोली चलाने वाले बदमाश सोनू ने पुलिस रिमांड के दौरान बताया है कि वह कपड़ा
व्यापारी पर हवाई फायर करके अपनी धाक बनाना चाहता था ताकि वह व्यापारी से
मोटी रकम वसूल सके।
लेकिन हवाई फायर के दौरान चली गोली सीतो देवी
के सिर पर जा लगी। बच्ची ने बताया कि दो बार पिस्तौल की गोली चलाने का
ड्रामा मिस किया गया था ताकि व्यापारी पूरी तरह से उनके खौफ के आगे भविष्य
में डर जाए।
व्यापारी की दुकान पर गोली चलाने का मुख्य आरोपी सोनू
उर्फ बच्ची हरियाणा पुलिस की सूचि बदमाशान बस्ता क के रिकार्ड में 11वें
नम्बर का बदमाश अंकित है।
जबकि अमरजीत उर्फ बच्ची बडौपल में महिला
को गोली मारकर हत्या करने के मामले में भी शामिल था। जिसमें वह सबूत के
अभाव में कुछ दिनों पहले ही बरी हुआ था।
दोनों ही बदमाश भूना में
चुट-पुट घटनाएं करके दादागिरी दिखाने का सपना संजोए हुए थे। बच्ची लगातार
शहर में जूतों व खाद्य सामग्री की दुकानों से सामान मुफ्त में ले लेता था।