फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी शिकायत देना पड़ा महंगा: पड़ोसी से झगड़ा करके पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ का करा झूठा केस, अब तीन माह की कैद

Thu, 10 Feb 2022 11:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और फास्ट ट्रैक कोर्ट ने महिला को झूठी शिकायत का दोषी मानते हुए तीन माह कैद और एक हजार रुपये जुर्माने की सजा दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद में एक महिला को झूठा केस दर्ज कराना महंगा पड़ गया। पड़ोसी से झगड़ा करके उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ की झूठी शिकायत देने वाली महिला को तीन महीने कैद की सजा सुनाई गई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज बलवंत सिंह की अदालत ने महिला को झूठी शिकायत का दोषी मानते हुए तीन माह कैद और एक हजार रुपये जुर्माने की सजा दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टोहाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने 2 नवंबर 2019 को पुलिस को अपने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दी थी कि उसके साथ उसकी रंजिश चल रही है। पड़ोसी रोजाना छोटी-छोटी बात पर उसे तंग करता है। उसके खिलाफ उसने अदालत में भी एक दीवानी दावा किया हुआ है और फौजदारी मुकदमे भी दर्ज करवा रखे हैं।

रंजिश के चलते आरोपी ने उसकी लड़की का रास्ता रोक लिया और उससे अश्लील हरकत की। इस शिकायत के आधार पर टोहाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व आईपीसी की धारा 341 के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई। डीएसपी टोहाना ने मामले की जांच की तो यह शिकायत झूठी पाई गई।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में भी ऐसा कोई मामला नहीं मिला। महिला ने अपने पड़ोसी को क्षति पहुंचाने व झूठी शिकायत देने पर टोहाना पुलिस ने आरोपी को शिकायतकर्ता मानते हुए झूठी शिकायत देने वाली महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 22 व आईपीसी की धारा 211 के तहत केस दर्ज कर लिया गया।

अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए महिला को अब दोषी करार देकर उसे पॉक्सो एक्ट की धारा 22 व आईपीसी की धारा 211 में अलग-अलग 3-3 माह की कैद व 500-500 रुपये जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें