सादगी से शादी करते हुए रूमित एवं एकता ।
- फोटो : amarujala beuro
गांव नंगल निवासी युवक रुमित कुमार ने बिना किसी फिजूल खर्च के सिर्फ 17 मिनट में अपनी शादी कर एक मिसाल कायम की है। इस अनोखी शादी में न ही दूल्हा-दूल्हन के बीच फेरे हुए और न ही वरमाला आदि की कोई रस्म। नंगल निवासी तीर्थ दास के पुत्र रुमित कुमार की शादी सिरसा जिले के गांव कुत्ताबढ़ निवासी रोशन दास की पुत्री एकता के साथ हुई है। दोनों ही संत रामपाल के अनुयायी हैं। दोनों ने संत रामपाल के वचनों पर अमल करते हुए बिना किसी फिजूल खर्च और बिना किसी दिखावे के शादी करने का निर्णय लिया था। दोनों की शादी सिरसा के रानियां में संत रामपाल के सत्संग स्थल पर हुई। बारात में मात्र 10-11 लोग ही गए। बारात में बैंडबाजा भी नहीं बजा। सत्संग स्थल पर केवल रमैणी का पाठ करवाकर बिना फेरे और वरमाला के मात्र 17 मिनट में ही शादी को संपन्न करवाया गया।