जानकारी के मुताबिक पीलीमंदौरी निवासी छोटू राम ने 17 मई 2013 को भट्टू पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसके भाई जगदीश व जयबीर शराब बेचने का काम करते हैं।
शिकायतकर्ता के अनुसार उसके दूसरे भाइयों रोहताश व राजकुमार के बीच कारोबार को लेकर जगदीश व जयबीर का झगड़ा हो गया। जिसमें रोहताश की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस के अनुसार रोहताश की हत्या जयवीर व जगदीश ने अन्य छह लोगों के साथ मिलकर की है। पुलिस ने रोहताश का शव जगदीश के घर से बरामद किया था।
भट्टूकलां थाना में जगदीश व जयबीर सहित कुल 8 लोगों पर हत्या, हत्या का प्रयास एवं आर्म्ज एक्ट का मामला दर्ज किया था। तब से सभी आरोपी जेल में बंद थे।
शनिवार को अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश ने दोनों सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
पांच आरोपी हो चुके हैं बरी
पिछले दिनों अदालत ने इस मामले में जगदीश और जयबीर को तो दोषी करार दिया था लेकिन अन्य पांच आरोपियों को बरी कर दिया। एक आरोपी की इसमें मौत भी हो चुकी है।