फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: आल्टो कार से मिली एक किलो अफीम, एंटी नारकोटिक्स सेल ने राजस्थान के दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

Sat, 21 May 2022 02:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को देखकर कार चालक कार को वापस मोड़कर सर्विस रोड की ओर भगाने लगा। पुलिस ने करीब आधा किलोमीटर दूर तक पीछा करके उन्हें रोक लिया और कार की तलाशी ली।
विज्ञापन
अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद में एंटी नारकोटिक्स सेल ने नेशनल हाईवे नंबर-9 पर न्यू हाईवे होटल के पास मारुति ऑल्टो कार में सवार दो लोगों को काबू करके उनसे एक किलो 540 ग्राम अफीम बरामद की है। फतेहाबाद सदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान भैरूलाल निवासी गांव मंगलवाड़ जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) और उगमालाल निवासी गणेशपुर जिला अजमेर (राजस्थान) के तौर पर हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके उनका रिमांड लेगी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम नेशनल हाईवे पर न्यू हाईवे होटल के पास गश्त के दौरान पहुंची थी। इसी दौरान सामने से एक ऑल्टो कार आई। टीम को देखकर कार चालक कार को वापस मोड़कर सर्विस रोड की ओर भगाने लगा। पुलिस ने करीब आधा किलोमीटर दूर तक पीछा करके उन्हें रोक लिया और कार की तलाशी ली। तलाशी में कार में से एक किलो 540 ग्राम अफीम बरामद हुई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें