फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: गोमांस व गोवंश अवशेषों से भरे ट्रक को पकड़ा, रात के अंधेरे में ट्रक छोड़कर भागा चालक

Sat, 14 Jan 2023 01:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

गोभक्तों ने पीछा किया तो रात के अंधेरे में ट्रक चालक छोड़कर भागा। ट्रक की आगे पीछे की नंबर प्लेट भी हुई बदली थी। सदर पुलिस ने हरियाणा गो संरक्षण एवं गो संवर्धन अधिनियम की धारा 13 व धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पकड़ा गया ट्रक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद में गुरुवार रात को गौरव पुत्र सेना के सदस्यों ने गांव धांगड़ के पास गोमांस व गोवंश के अवशेषों से भरे ट्रक को पकड़ा है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक से मांस की भयंकर बदबू आ रही थी। ट्रक के आगे पीछे के नंबर भी बदले हुए थे।

 

इस मामले में फतेहाबाद सदर पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर गौरव पुत्र सेना के सदस्य गौरव निवासी मताना की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ हरियाणा गो संरक्षण एवं गो संवर्धन अधिनियम की धारा 13 व धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन

 

पुलिस को दी शिकायत में गौरव ने बताया कि वह गौरव पुत्र सेना का सदस्य है। वीरवार रात को उसे सूचना मिली थी कि सिरसा से एक ट्रक फतेहाबाद की ओर आ रहा है, जिसमें गोवंश का मांस व गोवंश के अवशेष पड़े हैं। सूचना पाकर मैं व मेरा साथी जोनी निवासी फतेहाबाद हांसपुर हाईवे मोड़ पर पहुंच गए।

 

इसी दौरान एक ट्रक उनके आगे से गुजरा तो उसमें मांस की बदबू आ रही थी। इस पर उन्होंने ट्रक का पीछा करना आरंभ कर दिया। हमें पीछे आता देखकर ट्रक चालक नेशनल हाईवे नंबर-नौ पर गांव धांगड़ के पास ट्रक को छोड़कर धुंध व अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

 

ट्रक चालक ने पुलिस को बरगलाने के लिए ट्रक के आगे हरियाणा नंबर व पीछे उत्तर प्रदेश की नंबर प्लेट लगा रखी थी। ट्रक में भारी मात्रा में गोमांस व गोवंश के अवशेष पड़े थे। फतेहाबाद सदर पुलिस ने इस संबंध में गौरव की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई सुमित ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें