फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी मात्रा में असलहे के साथ तीन गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2015 01:11 AM IST
फतेहाबाद/हिन्दी न्यूूज/क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सभी बदमाश बठिंडा के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया ने बताया कि सीआईए-1 स्टाफ फतेहाबाद की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भट्टू रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन


एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़ने लगी। जिसे टीम के कर्मचारियों ने भागकर रुकवाई।

गाड़ी में तीन व्यक्ति रविन्द्र सिंह निवासी विशाल नगर बठिंडा, अवतार सिंह उर्फ गोपी निवासी कैंट रोड धोबीयान बठिंडा और लखबिंद्र निवासी भागू रोड बठिंडा स्वार थे।
विज्ञापन


तलाशी लेने पर युवकों के कब्जे से तीन पिस्तौल, 6 मैगजीन, 50 जिंदा कारतूस बरामद हुई। तीनों के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा, जिसके बाद पूछताछ की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें