फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों को भगवान का भी डर नहीं: फतेहाबाद में चोरों ने मंदिर में की चोरी, बाइक पर आए और दान पात्र ले गए, Video

Tue, 17 Jun 2025 01:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

फतेहाबाद में चोरों ने शिव मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दो शातिर चोर मंदिर से दान पात्र चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। 
विज्ञापन
मंदिर में घुसे चोर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद में चोरों को अब भगवान का भी डर नहीं है। चोरों भगवान के घर में ही डाका डाल दिया। शहर के शिव चौक स्थित शिव मंदिर से दो शातिर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर ने मंदिर से दान पात्र चोरी करके ले गए। दान पात्र में करीब 10 हजार रुपये की नकदी थी। दोनों शातिर चोर बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। हालांकि आरोपियों की यह हरकर मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। 

विज्ञापन


घटना सोमवार देर रात को 1 बजकर 18 मिनट की है। चोर रात के मसय मंदिर में घुसे और दान पात्र ले गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें दोनों चोर मंदिर में घुसते हैं और चोरी करके जाते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शिव मंदिर कमेटी के प्रधान भीमसेन व कैशियर पवन कुमार ने बताया कि दानपात्र में हर माह 18 से 20 हजार रुपये आते हैं। इन 15-16 दिनों में करीब 10 हजार रुपये की राशि दानपात्र में थी। पदाधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार 20 मिनट तक वे मंदिर परिसर में रहे हैं। अंदर सारी छानबीन करके निकल गए। उन्होंने तोड़फोड़ का भी प्रयास किया। इसके बाद एक आरोपी ने मोटरसाइकिल स्टार्ट किया और दूसरा अंदर से दान पात्र उठाकर लाया। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर चले गए। मुख्य बात यह है कि मंदिर मुख्य रोड पर है और लोगों का आवागमन रहता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें