फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का आरोपी, पंजाब से गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रिमांड के दौरान सीआईए स्टाफ ने चोरी की गई नकदी व सोना बरामद करने के लिए आरोपी की निशानदेही पर पंजाब के कई स्थानों पर दबिश भी दी।
विज्ञापन


 भूना रोड निवासी लखविंद्र सिंह ने 18 मई को चोरी का मामला दर्ज करवाया था कि अज्ञात चोर उसके घर से लाखों की नकदी सहित लाखो रुपये की कीमत के सोने के गहने चुरा कर ले गए हैं। लखविंद्र के साथ ही रिंपी ढिल्लों सहित एक अन्य घर में भी चोरों ने उसी रात लाखों के कीमती गहने व नकदी पर हाथ साफ किया था। पुलिस ने चोरियों के मामले में अलग-अलग मामले दर्ज किए थे।

 इन मामलों में पहले भी पुलिस कई आरोपियों को पकड़ चुकी है और इस मामले में अन्य आरोपियों कि तलाश जारी थी। सीआईए के तरसेम सिंह को सूचना मिली थी कि रामपुरा फूल की महराज बस्ती का बलजीत उर्फ राजबीर भी इस मामले में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने टीम का गठन कर बलजीत को गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने आरोपी को 25 तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। तरसेम सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान बलजीत की निशानदेही पर पंजाब के कई स्थानों पर दबिश देकर सामान बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें