फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम रैली से एक रात पहले चोरों ने दो दुकानों से उड़ाया हजारों का माल

Mon, 29 Aug 2016 12:02 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले 2 दिनों से शहरी क्षेत्र में भारी सुरक्षा लगाए जाने के बावजूद भी अज्ञात चोरों ने शनिवार रात को शहर के टोहाना रोड पर स्थित पीएनबी वाली गली और शहर के नए बस स्टैंड के पीछे पालिका बाजार में 2 दुकानों के ताले तोड़ कर नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर पुलिस अधिकारी दुलारा राम व राजेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंच गए और रपट दायर करने के पश्चात चोरों की तलाश आरंभ कर दी।
विज्ञापन


    पीएनबी वाली गली में स्थित राम जनरल स्टोर के मालिक रवि कुमार ने बताया कि कल रात को वह करीब सवा 8 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। रविवार सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो उसकी दुकान के शटर पर लगा ताला ही गायब था। दुकानदार ने बताया कि जब उसने दुकान खोल कर देखी तो उसमें करीब 20 हजार रुपये का सामान गायब था। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने बड़े योजनाबद्ध तरीके से ताले को काटा बल्कि ताले को भी अपने साथ ले गया था। इसी तरह शहर के नए बस स्टैंड के पीछे पालिका बाजार में स्थित गुरु हरगोबिंद मेडिकल स्टोर के ताले तोड़ कर अज्ञात चोरों ने करीब 13 हजार रुपये की नकदी के अलावा कीमती दवाइयां व अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए।

दुकान मालिक रणधीर सिंह पुत्र जरनैल सिंह ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि शनिवार को वह सवा 8 बजे ही घर गया था और आज सुबह आया तो उसके मेडिकल की दुकान पर ताला ही नहीं था। जब उसने मेडिकल स्टोर खोल कर देखा तो सारा सामान इधर-उधर ही बिखरा हुआ था। स्टोर मालिक ने आरोप लगाया कि अज्ञात चोरों ने मेडिकल से न केवल 13 हजार रुपये की नकदी बल्कि दवाइयों के बिल व अन्य दस्तावेजों के अलावा कीमती दवाइयां भी चोरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें