फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स गैंग ने दिनदहाड़े दंपति से 25 तोले सोने जेवरात से भरा पर्स छीना

Tue, 01 Mar 2016 11:57 PM IST
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


शहर की लाजपत नगर की गली नंबर 4 में मंगलवार दोपहर लगभग बाइक सवार दो युवक ब्यूटी पार्लर का काम करने वाली महिला रजनी पत्नी सुशील उर्फ शीलू ठेकेदार से 25 तोले (13 नग) सोने की ज्वैलरी से भरा लाल रंग का पर्स छीनकर फरार हो गए। वारदात के समय महिला का पति सुशील उर्फ शीलू भी साथ में था।

घटना की सूचना मिलने पर सीआईए प्रभारी दलीप, शहर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे और छीनाझपटी की शिकार हुई रजनी के बयान दर्ज किए। वारदात के बाद लाजपत नगर, खेमा खाती रोड पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस को नजदीक के स्कूल से सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसे कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए दंपति रजनी व सुशील ने बताया कि उसने यह सोना किसी को रुपये देकर गिरवी रखा था और गिरवी रखे सोने को वह सेंट्रल बैंक के लाकर में रखने गए।

इससे पहले डीएवी स्कूल में लड़के का रोल नंबर निकलवाने में देरी होने के कारण बैंक में लंच समय हो गया और वह सोने को लाकर में नहीं रख पाए और वापिस घर के लिए आ गए। दंपति ने बताया कि उन्होंने अपनी कार को लाजपत पार्क के पास खड़ा किया और ज्वैलरी से भरे पर्स को लेकर पैदल अपने घर को जा रहे थे और घर के नजदीक पहुंच गए।

गली में पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने छपट्टा मारकर पर्स छीन लिया और फरार हो गए। रजनी व सुशील तथा यहां तक कि बेटे ने छपट्टामारों के पीछे भागकर उन्हें पकड़ने की विफल कोशिश की।

छपट्टामारी के बाद पीड़ित महिला ने गली में ही जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया जिससे भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नजदीक के स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में झपट्टामारों की शिनाख्त करने की कोशिश की।

काफी कोशिश के बाद पुलिस को एक फुटेज मिली है जिसमें दो युवक गली में से होते हुए पर्स लेकर भाग रहे हैं। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।  इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।
बदमाशों के पीछे स्कूटी लेकर भागा बेटा:
वारदात का शिकार हुए दंपति के बेटे ने पुलिस को बताया कि पर्स छीनने वाले युवक स्पलेंडर बाइक पर थे। उनकी उम्र 17 से 20 साल के बीच में थी। बेटे ने अपनी स्कूटी पर बदमाशों का पीछा किया लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका।
विज्ञापन

दो महीने में हो चुकी है दर्जन से ज्यादा वारदातें:
बाइकर्स गैंग दिनदहाड़े आसानी से वारदात को अंजाम देता है और फरार हो जाता है लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी मामले की तह तक नहीं पहुंच पाई है। इससे पहले बीघड़ रोड पर बाइकर्स गैंग ने महिला के डेढ़ लाख रुपये के गहने छीनकर फरार हो गए थे। बीघड़ रोड पर महिला बैंक कमी से पर्स छीना गया। बीघड़ रोड पर ही 10 दिन पहले बाइकर्स ने मोबाइल व नगदी से भरा पर्स छीना। शिवनगर में बुजुर्ग महिला की बालियां छीन कर फरार हो गए थे। इसी तरह बाइकर्स गैंग ने पूरे शहर में रात को 50 से ज्यादा गाड़ियों के शीशे भी तोड़े थे।
अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
 मौके पर जाकर जांच की गई है। छीनाझपटी का शिकार हुए दंपति की तरफ से शिकायत आ गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
      दिनेश कुमार
   शहर थाना प्रभारी फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें