फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: ठेकेदार पंकज हत्याकांड में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद, फरार मुख्यारोपी अमन मलिक के निशाने पर ठेकेदार सन्नी गोरखपुर

Sun, 08 May 2022 08:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

हत्यारोपियों ने रिमांड के दौरान खुलासा किया कि अमन मलिक के निशाने पर ठेकेदार सन्नी गोरखपुर है। ठेकेदार पंकज हत्याकांड में इस्तेमाल पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
हथियार बरामद करने गई पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र में ठेकेदार पंकज खुराना हत्याकांड मामले में रिमांड पर तीन हत्यारोपियों ने सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपी अमन मलिक के निशाने पर अगला ठेकेदार सन्नी गोरखपुर है। सीआईए थाना पुलिस ने रिमांड के दौरान नाढोड़ी के हनुमान उर्फ डॉक्टर से 315 बोर का अवैध पिस्टल एवं एक खोल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


हत्याकांड के मास्टरमाइंड जगजीत उर्फ जज से पुलिस ने उसके खेत में कमरे से 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इनमें तीन 32 बोर तथा तीन 315 बोर के कारतूस मिले हैं। सीआईए पुलिस ने उपरोक्त कारतूस वहां से बरामद किए, जहां से ठेकेदार पंकज की हत्या की प्लानिंग बनाई गई थी। वहीं तीसरे आरोपी विक्रम नैन के गांव बैजलपुर में उसके घर से 32 बोर के पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

सीआईए पुलिस तीनों हत्यारोपियों को पिछले तीन दिनों से ठेकेदार हत्याकांड में वांछित अमन मलिक व कर्ण जाबताखेड़ा की गिरफ्तारी को लेकर कई ठिकानों पर लेकर गई। मगर उनका कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि पुलिस रिमांड के दौरान जगजीत उर्फ जज व विक्रम नैन तथा हनुमान उर्फ डॉक्टर ने बताया कि ठेकेदार पंकज खुराना की हत्या के बाद वे चेन्नई चले गए थे।
विज्ञापन


जिसके बाद राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में पुलिस से बचने के लिए छिपते रहे। हत्या आरोपियों ने बताया क शराब ठेकेदार सन्नी गोरखपुर को मारने के लिए अमन मलिक पूरी तैयारी रच रहा है। क्योंकि उन्होंने एक साथ पुलिस में सरेंडर करने के लिए योजना बनाई थी। जिसका अमन मलिक ने विरोध कर दिया था।

अमन मलिक ने कहा कि सन्नी गोरखपुर को उड़ाना है और उसके बाद भी वह पुलिस में सरेंडर नहीं करेगा,  बल्कि उसे आत्महत्या करना मंजूर है। ज्ञात रहे कि ठेकेदार पंकज की 6 अक्तूबर 2021 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

ठेकेदार पंकज खुराना की हत्या के समय नहीं था किसी के पास मोबाइल फोन
ठेकेदार पंकज हत्याकांड की प्लानिंग बनाते समय हत्यारोपियों ने मोबाइल फोन से दूरी बना ली थी। सीआईए पुलिस रिमांड के दौरान तीनों ने इस बात का खुलासा किया है कि ठेकेदार की पहले पूरी तरह से रेकी की गई थी। हत्या प्लानिंग के मुताबिक कोई भी मौके पर अपना मोबाइल फोन लेकर नहीं गया। उपरोक्त सभी हमलावर शातिर बदमाश होने के साथ साइबर सेल से जुड़ी हुई गतिविधियों की जानकारी रखते हैं। उसी के चलते पुलिस मोबाइल फोन की लोकेशन व वारदात के समय डंप उठाएगी तो फंस सकते हैं। इसलिए उन्होंने वारदात के समय फोन से दूरी बनाकर रखी थी। 

शराब ठेके नहीं मिलने पर भांभू गैंग हुआ सक्रिय  
सीआईए रिमांड के दौरान तीनों ही आरोपियों ने कबूल किया है कि वह विक्रम भांभू गैंग से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। विक्रम भांभू भूना क्षेत्र में कई शराब के ठेके लेना चाह रहा था। मगर कुछ ठेकेदारों ने उससे ऊपर होकर शराब के ठेके ले लिए थे। इसलिए तभी से ही रंजिश चली आ रही है। विक्रम भांभू ने गोरखपुर के राजकुमार उर्फ राजा पर दो बार जानलेवा हमला कर चुका है। लेकिन अब भांभू के गुर्गे अमन मलिक के निशाने पर ठेकेदार सन्नी गोरखपुर है। 

क्या कहते हैं सीआईए इंचार्ज
टोहाना सीआईए इंचार्ज साधु राम ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों से रिमांड के दौरान ठेकेदार की हत्या में उपयोग किए गए हथियार एवं कारतूस बरामद कर लिए है। इसलिए माननीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया के संज्ञान में देखकर सोमवार को तीनों ही आरोपियों को न्यायालय में पेश करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें