फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लेन देन को लेकर युवक की हत्या

Tue, 29 Dec 2015 12:13 AM IST
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

पिरथला में पैंसों के लेन देन को लेकर एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव खाली मकान में पड़ा मिला।

शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई सूचना मिलते ही डीएसपी रविंद्र तोमर व थाना सदर प्रभारी विक्रमजीत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा।

पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय विजय गांव पिरथला चक्की द्वारा आटा पिसाई का कार्य करता था।
विज्ञापन


रविवार रात को विजय अपने घर में परिवार सहित सोया हुआ था। सुबह जब उसके परिजन उसे उठाने के लिए गए तो विजय बिस्तर पर नहीं मिला।

 जिसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी तो इस दौरान किसी राहगीर ने विजय का शव साथ के मकान में पडे़ होने की सूचना दी। उसके भाइयों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को इस घटना के बारे में अवगत कराया।

 तब थाना सदर पुलिस प्रभारी व डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया औप तुरंत इसकी सूचना सीन आफ क्राइम टीम को देकर घटना स्थल पर बुलाया।

 गंभीरता से जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल में लाया गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।

पुलिस ने मृतक विजय के भतीजे विनोद की शिकायत पर गांव किनाला निवासी विनोद, देवेंद्र शर्मा व उकलाना निवासी भीम सिंह पर धारा 302 व 201 के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

जानकार सूत्रों के मुताबिक लेनदेन का मामला बताया जा रहा है पहले भी इस मामले में कई बार पंचायतें हो चुकी है। मृतक के भतीजे विनोद ने बताया कि सुबह जब विजय बिस्तर पर नहीं मिला तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी।

 जिसके बाद किसी राहगीर से उन्हें सूचना मिली की खाली मकान में विजय पड़ा हुआ है हमने मौके पर जाकर देखा तो मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस का दे दी गई है हम हत्या की आशंका है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं थाना सदर प्रभारी।
 इस बारे में सदर थाना प्रभारी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव पिरथला में खाली मकान में किसी का शव पड़ा है तो पुलिस टीम ने मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया व सीन आफ क्राइम की टीम को मौके पर बुलाकर जांच करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

 इस मामले में तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें