फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: नाबलिग के साथ भाई के दोस्त ने किया दुष्कर्म, घर पर था आरोपी का आना-जाना, केस दर्ज  

Mon, 09 May 2022 11:54 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसके बेटे के दोस्त का उसके घर पर आना-जाना था। बेटे का दोस्त उसकी नाबालिग बेटी पर गलत नजर रखने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद स्थित एक कॉलोनी में नाबालिग के साथ उसके भाई के दोस्त ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने महिला थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला पुलिस थाना अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

      
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसके बेटे के दोस्त का उसके घर पर आना-जाना था। बेटे का दोस्त उसकी नाबालिग बेटी पर गलत नजर रखने लगा। आरोपी उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर एक ढाणी में ले जाता और वहां पर बार-बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने 10 नवंबर 2021 से लेकर 5 मई 2022 तक कई बार बेटी के साथ गलत काम किया। बेटी सहमी रहने लगी, जब उससे पूछा तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद अब महिला थाना पुलिस में शिकायत दी गई है।
 

नाबालिग के साथ दुष्कर्म की शिकायत आई है। दुष्कर्म करने वाला आरोपी लड़की के भाई का दोस्त है। आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा। - अरुणा, महिला थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें