फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पिता के सामने बेटी को छेड़ा, रोकने पर साथियों को बुलाकर पीटा, आहत नाबालिग नहर में कूदी

Sun, 30 Jun 2024 09:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

तीन दिन पहले आहत होकर नहर में कूदी लड़की का शव बरामद हुआ है। लड़की के साथ छेड़छाड़ करने से रोकने पर युवक ने दोस्तों को बुलाकर पिता की पिटाई कराई थी। लड़की एथलेटिक्स का अभ्यास करने जाती थी।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद में तीन दिन पहले छेड़छाड़ के शिकार हुई 14 वर्षीय लड़की के बचाव में आए अपने पिता की पिटाई से आहत होकर भाखड़ा नहर में कूद गई थी। रविवार को गोरखपुर के पास नहर में उसका शव मिला। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने लड़की के शव को गोताखोर की मदद से पानी से बाहर निकलवाया।

विज्ञापन


लड़की एथलेटिक्स का अभ्यास करने के लिए खैरी रोड से जा रही थी तभी वहां मौजूद युवक ने छेड़छाड की। पिता ने रोका तो आरोपी युवक ने दोस्तों को बुलाकर उनकी पिटाई कर दी थी। इससे आहत होकर लड़की नहर में कूद गई थी।

महिला सब इंस्पेक्टर शिक्षा देवी ने लड़की के शव का पंचनामा करके कागजी कार्रवाई की। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। लड़की के पिता की शिकायत पर तीन दिन पहले एक युवक के खिलाफ उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने और रोकने पर चार-पांच युवकों को बुलाकर उसकी खुद की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। अब लड़की का शव बरामद हो गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को लड़की के परिजन जो बयान देंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये था मामला
पुलिस थाना में तीन दिन पहले दी गई शिकायत में भूना निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 28 जून की सुबह खैरी रोड पर एथलेटिक्स को लेकर अभ्यास करने जाती थी। वह बेटी के पीछे-पीछे खैरी चौक पर पहुंचा तो वहां पर एक युवक उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। जब उसने युवक को धमकाया तो उसने अपने चार-पांच साथियों को मौके पर बुला लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी थी। युवकों द्वारा पिता की पिटाई से शर्मसार होकर लड़की घर जाने के बजाय भाखड़ा नहर में कूद गई थी।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 28 जून को 147,149 354, 323,365, 34 आईपीसी व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। परिवार के लोग पिछले तीन दिनों से अपनी बेटी की तलाश को लेकर इधर-उधर भटक रहे थे। रविवार को उसकी लाश भाखड़ा नहर में मिलने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए रविवार को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में भेज दिया। अब सोमवार को पोस्टमार्टम होगा।

बच्ची के पिता पर समझौते के लिए चल रहा है दबाव
मासूम बच्ची का शव भाखड़ा नहर में मिलने के बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है। पंचायती तौर पर मामले को रफा दफा करवाने के लिए प्रयास चल रहे हैं। रविवार को मासूम बच्ची के पिता काफी सहम हुआ था और मीडिया से भी बात नहीं कर रहा था।

रविवार की शाम को बच्ची का शव गोरखपुर के पास भाखड़ा नहर में मिला है। जिसका सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। बच्ची के परिजनों के जो बयान कलमबद्ध होंगे। उसी के आधार पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। -संदीप कुमार, एसएचओ थाना भूना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें