फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन के दौरान नुकसान करने वालों से की जाएगी भरपाई

Sun, 29 May 2016 11:42 PM IST
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
जाट हिंसा पर प्रकाश सिंह की रिपोर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जाटों की दी गई आंदोलन की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसपी ने कहा है कि आरक्षण के दौरान हुई हिंसा और तोड़फोड़ से होने वाले नुकसान की भरपाई जिम्मेवार लोगों से की जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश नरवाल ने आरक्षण संघर्ष समिति के जिला पदाधिकारियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया। इस गोष्ठी में जिला से आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश, जिला कोषाध्यक्ष बुधराम, प्रदेश सचिव सतबीर सिंह, प्रदेश सचिव बलवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह, ओम प्रकाश बेनीवाल सहित अन्य ने भाग लिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रदेश में आरक्षण के दौरान हुई हिंसा तथा तोड़फोड़ में सरकारी/प्राइवेट संपत्ति का काफी नुकसान हुआ था। इसके मद्देनजर संघर्ष समिति के जिला पदाधिकारियों को सख्त आदेश हैं कि ऐसा कोई भी भड़काऊ भाषण तथा आंदोलन ना करें। अगर किसी प्रदर्शन या आंदोलन के दौरान किसी संगठन ने लोगों को भड़काने या उकसाने से किसी तरह की अव्यवस्था या नुकसान हुआ, तो उसी समय उसके जिम्मेवार लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

उसके बाद माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशानुसार सरकारी तथा प्राइवेट संपति के नुकसान की भरपाई करवाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जिला फतेहाबाद मे किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन तथा आंदोलन नहीं होने देंगे। इसके बाद भी कोई धरना प्रदर्शन तथा आंदोलन करता है, तो उसी समय उसको गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी। धरना-प्रदर्शन तथा आंदोलन के दौरान हुए नुकसान की भरपाई उसी से करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें