फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की नर्स के घर चल रहा अवैध क्लीनिक पकड़ा

Sat, 21 May 2016 12:27 AM IST
fatehabad/bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को गर्भपात की सूचना पर पुलिस बल के साथ जगन्नाथ कॉलोनी स्थित एक घर पर छापेमारी की। टीम ने स्वास्थ्य विभाग में ही कार्यरत स्टाफ नर्स के घर पर चल रहे अवैध क्लीनिक का पर्दाफाश किया। मौके पर विभाग की टीम ने घर से भारी मात्रा में सरकारी दवाओं सहित अन्य काफी सामान बरामद किया। इस दौरान इलाज के लिए आई एक महिला को भी टीम ने साथ लेकर उसका गर्भ जांच कराया।
विज्ञापन


रतिया के एसएमओ डॉ. वीके जैन व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाखल एसएमओ सुशील कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाखल में नियुक्त स्टाफ नर्स निर्मला रानी के घर पर अवैध रूप से क्लीनिक चलते हुए पाया। इलाज के लिए पड़ोसी राज्य पंजाब से आई एक महिला मरीज को भी वहां पाया गया। टीम ने महिला मरीज का अल्ट्रासाउंड करवाया।

वहीं घर पर मिली तमाम दवाओं का रिकार्ड तैयार कर मौके पर ही ड्रग कंट्रोलर रमन श्योरान को बुलाया गया। समाचार लिखे जाने तक विभागीय अधिकारियों द्वारा मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग को गुप्त सूचना मिली कि एक घर में ही अवैध रूप से क्लीनिक चल रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे रतिया एसएमओ डॉ. वीके जैन, रतिया की महिला चिकित्सक डॉ. डोली ने जाखल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सुशील कुमार, चिकित्सक कमलदीप, स्टाफ नर्स प्रवीन रानी, ब्लॉक एजुकेटर अशोक कुमार व एएनएम की टीम गठित कर जगन्नाथ कॉलोनी में रह रही स्टाफ नर्स निर्मला रानी के घर पर छापा मारा। कार्रवाई की सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी औमप्रकाश, एएसआई राधाकृष्ण, एएएसआई गुरबचन सिंह, भुपेंद्र सिंह की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

टीम ने जांच की तो वहां इलाज के लिए आई दो महिलाओं को भी पाया गया। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह बीमार हैं व इलाज के लिए आई हैं। टीम को उन पर शक हुआ तो महिला का गर्भ जांच कराया गया। हालांकि महिला में गर्भ नहीं मिला लेकिन वहीं टीम ने घर से भारी मात्रा में कॉटन, बैंडेज, टैबलेट्स, महिलाओं के इलाज में प्रयोग की जाने वाली दवाइयां व अन्य सामान बरामद किया। मामले की जानकारी ड्रग कंट्रोलर रमन श्योरान को दी गई। जिन्होंने मौके पर आकर दवाओं की जांच कर उन्हें सील बंद किया।

सिविल सर्जन अशोक चौधरी की सूचना पर स्टाफ नर्स के घर पर छापा मारा गया है। जहां काफी मात्रा में सरकारी दवाएं व अन्य सामान बरामद किया गया है। दवाएं किसके लिए प्रयोग की जाती हैं इसका पता लगाने के लिए ड्रग कंट्रोलर डॉ. रमन श्योरान को बुलाया गया। कोई भी सरकारी स्वास्थ्य कर्मी घर पर जनरल प्रैक्टिस नहीं कर सकता। यह सरासर गैर कानूनी है। इसके लिए विभागीय उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ.वीके जैन, एसएमओ रतिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें