फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: एटीएम की ट्रे में की छेड़छाड़, खाता धारक के रुपये कटे, चोर निकाल कर ले गए

Thu, 18 Jul 2024 10:53 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

केनरा बैंक अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
केनरा बैंक की एटीएम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद शहर के हिसार-सिरसा रोड पर स्थित केनरा बैंक की एटीएम की ट्रे में छेड़छाड़ कर चोर पांच हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गया। मामले को लेकर केनरा बैंक के अधिकारी पुष्पेंद्र ने शहर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 27 जून की रात साढ़े 7 बजे की बताई गई है।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक केनरा बैंक के अधिकारी पुष्पेंद्र ने बताया कि 27 जून को एटीएम में किसी व्यक्ति ने जालसाजी करके पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना शाम साढ़े 7 बजे की है। बताया जा रहा है कि एटीएम में कोई व्यक्ति घुसा और उसने ट्रे में छेड़छाड़ की।

इसके बाद किसी खाता धारक ने एटीएम से पांच हजार रुपये निकालने का प्रयास किया लेकिन नहीं निकले और वह चला गया। इसके बाद छेड़छाड़ करने वाला युवक आया और उसने वह पांच हजार रुपये निकाल लिए। खाता धारक ने जब मामले को लेकर शिकायत दी और जांच की गई तो सीसीटीवी में ये मामला सामने आया। फिलहाल शहर पुलिस ने मामला दर्ज करक जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें