फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली

Fri, 17 Feb 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण की मांग को लेकर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति का गांव ढाणी गोपाल चौपटा पर धरना 19 वें दिन में प्रवेश कर गया है। जाट समाज के लोगों ने वीरवार को भाजपा सरकार के खिलाफ धरनास्थल पर नारेबाजी की। धरने में पांच व्यक्ति भूख हड़ताल पर बैठे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच भी की। धरने की अध्यक्षता समिति के जिला प्रधान रघुबीर सिंह ने की। धरने पर 19 फरवरी के रक्तदान शिविर को लेकर भी युवाओं को बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए मुनादी की जा रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एएसपी गंगाराम पूनिया स्वयं मौके पर कमान संभाले हुए हैं।
विज्ञापन


19 को सरकार को ताकत दिखाने की बारी
धरनास्थल पर संबोधित करते जिला प्रधान रघुबीर सिंह ने कहा कि 19 फरवरी को हर व्यक्ति अधिक से अधिक संख्या में लोगों को धरना स्थल पर लेकर के आए। बलिदान दिवस पर जाट समाज के लोगों को अपनी ताकत दिखानी है। इसलिए अधिक संख्या में धरने पर लोग पहुंचेंगे तो सरकार पर उनका दबाव बनेगा। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में लोग बलिदान दिवस पर शामिल होंगे। भाजपा सरकार के खिलाफ जाट समाज के लोगों ने जमकर भड़ास निकाली।

एसपी और एएसपी की 19 फरवरी पर नजर
पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल व सहायक अधीक्षक गंगाराम पूनिया की गांव ढाणी गोपाल चोपटा पर 19 फरवरी को बलिदान दिवस पर नजर टिकी हुई है। जिसको लेकर गुप्त रूप से लोगों के पहुंचने की संख्या का भी आकलन किया जा रहा है। गुप्त रिर्पोट के अनुसार अब तक प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने की संख्या पर मथन चल रहा है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी अतिरिक्त फोर्स मौके पर तैनात होगी।
विज्ञापन


कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने देंगे - एसपी
पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल ने सचेत किया है कि कोई भी व्यक्ति अगर कानून के साथ खिलवाड़ करेगा तो उसको सख्ती से निपटेंगे, लेकिन शांतिपूर्वक ढंग से धरना और विरोध प्रदर्शन करना हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है।  इसलिए लोगों से अपील की है कि शांतिपूर्वक ढंग विरोध जताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें