फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूथन कलां-जांडली खुर्द सड़क पर ट्रक में लगी आग

Sun, 15 Nov 2015 12:24 AM IST
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

भूथन कलां-जांडली खुर्द सड़क पर शनिवार अलसुबह एक ट्रक-ट्राला में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। मौके पर कोई व्यक्ति न मिलने पर ग्रामीणों ने घटना की सूचना एसएचओ विजेंद्र सिहाग को दी। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रक और ट्राला जल कर राख हो चुका था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची घटना स्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस को ट्रक के पास एक बैल मृत अवस्था में पड़ा मिला। इस मामले को पुलिस और ग्रामीण गौ तस्करी से जोड़कर देख रहे हैं।

गौ-भक्त साधुराम की शिकायत पर अज्ञात ट्रक के नामालूम चालक के विरुद्ध गौ तस्करी का मुकदमा दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है। मामले को बीमा व अन्य पहलुओं से भी जोड़कर देखा जा रहा है। गत वर्ष भी इसी सड़क पर एक ट्रक-ट्राला जली हुई हालत में पुलिस ने कब्जे में लिया था। किसी ने उसकी एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह भूथन कलां-जांडली खुर्द रोड पर एक बड़े ट्रक ट्राले में आग लगी हुई थी।

आग देख आसपास के ढाणी के लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक और परिचालक की ट्रक में जांच की। लेकिन ट्रक में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। ट्रक में आग की सूचना साधुराम ने एसएचओ भूना को दी।

ग्रामीणों ने अंदेशा जाहिर किया है कि गौतस्करों के विरोध में संभवत गौभक्तों ने ही ट्राले से बैल और गायों को उतारकर आग लगा दी होगी। हालांकि पुलिस हर पहलू को लेकर जांच प्रक्रिया में लगी हुई है।

ट्रक पर पंजाब की नंबर प्लेट लगी हुई। जो पीबी 11 एक्स 8195 ट्रक-ट्राले पर अंकित है। पुलिस ने प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करके साधुराम की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध गौतस्करी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान संगीता कालिया ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर ट्रक में लगी आग व मृत पड़े बैल की स्थिति को जांचा। एसपी ने मुकदमा दर्ज करके ट्रक के दस्तावेज एवं नंबर प्लेट के आधार पर यथाशीघ्र कार्रवाई के लिए एसएचओ को दिशा निर्देश दिए।

लूट या बीमा वसूलना तो नहीं :-
ट्रक को भूथन कलां-जांडली खुर्द रोड पर ही आग के हवाले क्यों किया गया यह मामला पुलिस के लिए पेचीदा बना हुआ है। उपरोक्त सड़क को ट्राला जलाने का स्थान क्यों चुना यह भी पुलिस के सवालों के घेरों में है। बीते वर्ष भी इसी जगह पर एक ट्रक-ट्राले को आग के हवाले रात्रि को किया गया था।

जिसका नंबर भी पंजाब एवं यूपी का था। इसलिए ट्रक के पास बैल को मृत अवस्था में डालकर पुलिस को चकमा देने की साजिश तो नहीं, यह सब जांच के पहलुओं को एसएचओ विजेंद्र सिहाग बारीकी से देख रहे हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं एसएचओ :-
एसएचओ विजेंद्र सिहाग ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार साधुराम की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा गौतस्करी का दर्ज कर लिया है। ट्रक को जलाए जाने के संबंधित हर पहलुओं को गंभीरता से देखा जा रहा है। जांच प्रक्रिया के बाद खुलासा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें