गांव लोहाखेड़ा में दो गुटों के बीच झगड़े में पांच लोगों के घायल होने की खबर है। जिन्हें इलाज के नागरिक अस्पताल भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच झगडे़ में कुल्हाड़ी, लाठियों का जमकर प्रयोग किया गया।
घायलों में एक परिवार के 4 जबकि दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल है। घायल हरपाल की स्थिति नाजुक बनी हुई है । अस्पताल में दोनों पक्षों में फिर से झगड़ा न हो जिसके लिए लगभग आधा दर्जन पुलिस कर्मी तैनात थे। उपचाराधीन कश्मीर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके बेटे धर्मेेंद्र की दुकान में चोरी हो गई थी। जिसका पुलिस में मामला दर्ज है।
आरोपियों नें गलतफहमी के चलते अपने उपर चोरी के इल्जाम लगने की शंका से सुबह लगभग नौ बजे उनसे झगड़ा करने का प्रयास किया। जिसकी उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गांव में पहुंचकर जांच करने के बाद वापस चली गई और लगभग दो बजे लगभग 10-15 लोग आए जिनके हाथों मे कुल्हाड़ियां, लाठी व गांड़ासे थे उन पर हमला करने के लिए पीछे भागे।
उस बताया कि वह अपने घर की और भागा तो उन्होंने घर में घुसकर हमला कर दिया। जिससे उसका बेटा, हरपाल, धर्मेंद्र, संदीप भी घायल हो गए तथा उसकी पत्नि सुरजीत कौर के कानो की बालियां भी छीनकर ले गए, जबकि दूसरे गुट के घायल सुखदीप ने आरोपों का निराधार बताते हुए उन्हीं पर कुछ लोगों को बुलाकर हमला करने का आरोप लगाया है।