जिला कारागार में एक लेडी पर्स में मोबाइल फोन और नशीला पदार्थ मिलने से सनसनी फैल गई।
समय रहते जेल प्रशासन की निगाह इस पर्स पर पड़ गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने बाहर से ये पर्स जेल में फेंका है। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना शहर थानेसर पुलिस ने केेस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जिला जेल कुरुक्षेत्र की जेल उप अधीक्षक बिमला ने बताया कि जेल परिसर में एक महिला का पर्स मिला है।
इस पर्स में दो मोबाइल फोन और गांजे जैसा नशीला पदार्थ है। थाना शहर थानेसर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।