फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस खड़े ट्रक से मिले 11 मृत बैल, छह गंभीर घायल, हड़कंप

Sat, 17 Dec 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना के गांव जमालपुर में ट्रक में भरे पशु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 गांव जमालपुर शेखां में रतिया रोड पर बैलों से भरा एक ट्रक मिला है। ट्रक में 11 बैल मृत और छह बैल घायल हालत में मिलने से आसपास हड़कंप मच गया। ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार है। गो-रक्षा दल के सदस्यों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मृत बैलों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पंचायत के सहयोग से गांव में ही दफना दिया गया जबकि घायल बैलों को नंदीशाला में भेज दिया गया है।

जमालपुर शेखां के रूप सैनी और गो रक्षा दल के सदस्य गौरव गोयल ने बताया कि सुबह किसी व्यक्ति का उनके पास फोन आया। उसने बताया कि गांव जमालपुर में रतिया रोड पर पिछले दो दिनों से बैलों से भरा ट्रक खड़ा है। इसमें कुल 17 पशु हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव ने बताया कि सूचना मिलते ही जब उनके सदस्यों ने मौके पर जाकर देखा तो ट्रक (पीबी23एस 4949) में 11 बैल मृत पाए गए जबकि 6 बैल घायल अवस्था में थे। ट्रक पूरी तरह से तिरपाल से ढका था। ट्रक के अंदर भी एक नंबर प्लेट पड़ी थी जो हरियाणा नंबर की थी। सदर पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते गो-संरक्षण संवर्धन अधिनियम 2015, पशु क्रूरता एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें