फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: ग्रामीण बैंक में रोशनदान से घुसे चोर, तिजोरी तोड़ने का किया प्रयास, चुराकर ले गए डीवीआर

Thu, 08 Jun 2023 02:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

चोरों ने सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदल दी। डीवीआर  चुराकर ले गए। सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट लिए। हरियाणा के फतेहाबाद शहर के नजदीकी गांव बीघड़ में देर रात की घटना है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद शहर के नजदीकी गांव बीघड़ में देर रात को चोरों ने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में घुसकर चोरी का प्रयास किया। चोर रोशनदान में लगे पंखे को उताकर अंदर घुसे थे। चोरों ने लोहे की राॅड से तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया लेकिन इसमें कामयाब नहीं हो पाए, जिससे बड़ी वारदात होने से बच गई। चोरों ने बैंक में घुसने के बाद कैमरों की दिशा बदल दी और यहां से डीवीआर चोरी करके ले गए।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर विकास शर्मा ने मामले की सूचना सदर पुलिस को दी। सदर पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बैंक के सहायक मैनेजर मुरारी शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह बैंक में सेंधमारी की जानकारी मिली। सूचना के बाद बैंक में पहुंचे।

 

जांच में मिला कि चोर रात को रोशनदान से अंदर घुसे और उन्होंने कैमरों की दिशा बदल दी। इसके बाद चोरों ने लोहे की राॅड से तिजोरी तोड़ने का प्रयास कर रखा था लेकिन तोड़ नहीं पाए। चोर बैंक से डीवीआर ले गए है। अगर तिजोरी टूट जाती तो काफी नुकसान की आशंका थी।

बैंक में चोरी का प्रयास की सूचना मिली थी। सूचना के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। -रूपेश चौधरी, सदर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें