एसडीएम के निर्देशों पर एक बार फिर नगरपालिका के अधिकारियों द्वारा दोपहर बाद शहर के मुख्य बाजारों के साथ-साथ टोहाना रोड और फतेहाबाद रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अधिकारियों के अभियान शुरु करते ही स्थानीय दुकानदारों तथा अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। नपा कर्मचारियों को आता देखकर दुकानदार अपने स्तर पर ही अपना समान उठाकर अपनी अपनी दुकान में समेटने लगे। मौके पर पहुंचे नपा कर्मचारियों ने दुकानदारों को चेतावनी भी दी कि अगर फिर सामान बाहर रखा तो उनके सामान को जब्त करके जुर्माना भी लगाया जाएगा ।
शहर के मेन बाजार के अलावा अन्य बाजार की दुकानों के आगे कुछ दुकानदारों ने अपना समान दस-दस फुट तक रखकर अतिक्रमण कर रखा था। साथ ही कुछ दुकानदारों ने तो रेहड़ी चालकों को अपनी दुकानों के आगे भी खड़ा कर रखा था, जिससे ट्रैफिक व्यव्स्था काफी प्रभावित हो रही थी।
एसडीएम को दुकानदारों और रेहड़ी चालकों द्वारा दोबारा अतिक्रमण कर लेने की जैसे ही जानकारी मिली तो एसडीएम ने नपा को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस पर नपा ने सफाई निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में नपा ने मेन बाजार, बुढ़लाडा रोड, भगत सिंह, मेन बाजार, टोहाना रोड सहित शहर का अतिक्रमण हटाया। इस दौरान सड़कों पर खड़े रेहड़ी संचालकों को भी वहां से हटाया गया। कर्मचारियों ने फुटपाथ पर पड़े सामान को नपा की ट्राली में डाला गया। नपा की इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सफाई निरिक्षणक कुलदीप सिंह ने बताया की अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों चेतावनी दी की अगर फिर समान बाहर रखा तो उनके समान को जब्त करके जुर्माना भी लगाया जाएगा।