फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस निगरानी में हटाया पंचायती जमीन पर 50 साल पुराना कब्जा

Sat, 26 Nov 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल के गांव रत्ताथेह में कब्जा हटाते हुए प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन

 जाखल के गांव रत्ताथेह में पंचायती जमीन पर हुए 50 साल पुराने कब्जा को शनिवार पुलिस की निगरानी में हटाया गया। बीडीपीओ एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट दिलबाग सिंह हुड्डा की मौजूदगी में हटाए गए कब्जे के बाद जमीन पर नींव की खुदाई शुरू कर दी गई है।

जमीन कोे पंचायत जमीन में शामिल करने की कार्रवाई भी अमल में ला जा रही है। बीडीपीओ दिलबाग सिंह हुड्डा ने बताया कि गांव के राजकीय स्कूल व गुरुद्वारा साहिब के बीच लगती चार कनाल की मुख्य पंचायती जगह पर गांव के ही एक जमींदार ने पिछले करीब 50 सालों से कब्जा कर रखा था। जमींदार ने इस जमीन पर जहां पशुओं को बांधने के लिए खूंटे गाड़ रखे थे, तो वहीं उनके लिए अस्थायी रूप से शेड भी बनाया था।
विज्ञापन


इसके अलावा जमींदार ने गुहारे भी बनाकर कब्जा जमाया था। ग्राम पंचायत रत्ताथेह ने कब्जा को हटाने के लिए प्रशासन से अपील की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने करीब तीन महीनों से कब्जाधारी को जमीन खाली करने के लिए आदेश भी दिए थे। लेकिन कब्जाधारी बार-बार समय की मोहलत मांग कर इस खाली नहीं कर रहा था।
विज्ञापन


इस पर शनिवार को प्रशासन ने पंचायती जमीन से कब्जा छुड़ाने की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि जमीन को खाली करवाने के लिए पुलिस प्रशासन की भी मदद ली गई। जाखल थाना के एसआई ओमप्रकाश, म्योंद पुलिस चौकी प्रभारी सहित महिला एवं अन्य पुलिस कर्मी मौके पर किसी भी प्रकार के विवाद की आशंका को लेकर तैनात रहे। उन्होंने बताया कि मजदूरों एवं जेसीबी मशीन की सहायता से पंचायती जमीन से कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। वहीं कब्जा हटाने के बाद जगह ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दी गई। जिस पर कब्जा लेते हुए पंचायत ने दीवार बनाने का काम भी शुरू कर दिया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें