फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी फेसबुक अकाउंट बना पति के साथ डाला महिला का अश्लील फोटो

Fri, 17 Jun 2016 12:44 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
फेसबुक के लिए टिप्स - फोटो : demo
विज्ञापन
एक पुलिस वाले की पत्नी ने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर अपने पति के साथ दूसरी महिला का अश्लील फोटो डाल दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर फतेहाबाद थाना पुलिस ने अश्लील फोटो डालने की आरोपी पुलिस कर्मी की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता और आरोपी आपस में रिश्तेदार बताए गए हैं।
विज्ञापन


फतेहाबाद शहर की एक महिला ने शिकायत दी है कि उसकी रिश्तेदार महिला ने फेसबुक पर उसके नाम का एक फर्जी अकाउंट बनाया। उसके बाद आरोपी महिला ने अपने पुलिस कर्मी पति के साथ शिकायतकर्ता की अश्लील फोटो पोस्ट कर दी और साथ में कमेंट भी किया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी हरबंस लाल ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जो दोषी निकलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें