फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने ट्रक छीना, पुलिस ने किया बरामद

Fri, 17 Jun 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रक लूटा
विज्ञापन
दादरी -रोहतक सड़क मार्ग पर बुधवार ररात गांव मिसरी के समीप कार सवार बदमाशों ने ट्रक छीन लिया। बाद में पीछा करते हुए पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बुधवार रात ट्रक पेपर सीट लेकर राजस्थान के कोटा शहर जा रहा थ । दादर-रोहतक मुख्य मार्ग पर सफेद रंग की कार में सवार युवकों ने ट्रक को जबरन रुकवा लिया। युवक हाथों में लोहे की रॉड व डंडे लिए हुए थे। उन्होंने ट्रक चालक मुकेश कुमार व परिचालक ओमप्रकाश को नीचे उतार लिया तथा चालक मुकेश के सिर में लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया। ट्रक परिचालक ओमप्रकाश से भी मारपीट की गई। बदमाश ट्रक चालक मुकेश व ओमप्रकाश को मौके पर छोड़ ट्रक को लेकर फरार हो गए। चालक -परिचालक ने घटना की सूचना बौंदकलां पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही नाकेबंदी कर ट्रक की तलाश शुरू की। पुलिस को आते देख बदमाश ट्रक को गांव कमोद पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को रात में ही कब्जे में लेकर चालक मुकेश कुमार शाहपुरा राजस्थान निवासी के बयान पर आधा दर्जन युवकों के खिलाफ छीनाझपटी का मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ अजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में लूटपाट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें